फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Banned polythene is being used indiscriminately in the city, officials are away from action

प्रतिबंधित पॉलिथीन का शहर में धड़ल्ले से हो रहा प्रयोग, कार्रवाई से दूर हैं अधिकारी

Tue, 07 Jun 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Banned polythene is being used indiscriminately in the city, officials are away from action
पंचकूला। पॉलिथीन बैग का इस्तेमाल शहर में धड़ल्ले से किया जा रहा है। पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बने पॉलिथीन बैग का रोजमर्रा की गतिविधियों में सभी वर्गों के लोग धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं। शहर में प्रशासन स्तर की लोकल अथॉरिटी भी चुप्पी साधे हुए है। जिले को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए 23 अधिकारी तैनात किए हैं। इसके बाद भी इस पर कोई रोक नहीं लग पाई है। शहर की सब्जी मंडी से लेकर दुकानों तक सामान की पैकिंग में पॉली बैग, पॉलिथीन का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। इसके बाद भी जिला प्रशासन, नगर निगम, पॉल्यूशन विभाग इस पर रोक लगाने में असफल साबित हो रहा है। इस वजह से लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। पॉलिथीन के इस्तेमाल से शहर का सीवर लाइन भी जाम हो जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन



मंडी में धड़ल्ले से इस्तेमाल
शहर में लगने वाली सब्जी मंडी में पॉलिथीन का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही हैं। लोगों की माने की तो पॉलीथीन से पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। शहर में लगने वाली सब्जी मंडी एमडीसी-5, सेक्टर-14, 5 सहित घग्गर पार लगती है। इसके बाद यहां पर अधिकारियों की ओर से नियमित जांच नहीं की जाती है। इसलिए लोग इनका इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेटर लिखने के बाद नहीं बंद हुआ प्रयोग
पॉलिथीन के प्रयोग को बंद करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष, उपायुक्त सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को लेटर लिखा जा चुका है। इसके बाद इसका प्रयोग बंद नहीं किया गया है। इसे बंद कराने के लिए 23 अधिकारी लगाए गए हैं। इसके बाद इस पर कोई काम नहीं किया गया है। - एसके नैय्यर, प्रेसिडेंट, पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन

प्रशासन ने सख्त रुख नहीं अपनाया
प्रशासन की ढील देने के कारण ऐसे हालात बन गए हैं। इस पर जल्द रोक लगाई जाए, जिससे कि पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचे और पंचकूला को साफ सुंदर बनाया जा सके। - सुनील वशिष्ठ, प्रेसिडेंट, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-15
पॉलिथीन का प्रयोग शहर में पूरी तरह से प्रतिबंधित है। दुकानदारों और मंडियों में इसकी चेकिंग की जाएगी। जो भी इसमें आरोपी पाया जाएगा। उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - महावीर कौशिक, डीसी, पंचकूला प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed