फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Banga's daughter, who was ranked 7th in 12th, dreams of becoming an IAS

12वीं में 7वें स्थान पर रही बंगा की बेटी का सपना आईएएस बनना

Wed, 29 Jun 2022 10:24 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Banga's daughter, who was ranked 7th in 12th, dreams of becoming an IAS
बंगा। बंगा सिटी के गांव काहमा की बलजीत कौर पुत्री देसराज, माता कमलजीत कौर ने पीएसईबी मोहाली की ओर से घोषित किए गए प्लस टू आर्ट्स के नतीजे में पंजाब भर से सातवां रैंक हासिल किया है। 500 अंकों में 491 अंक प्राप्त करके बंगा क्षेत्र के साथ-साथ सिख नेशनल कालेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का भी गौरव बढ़ाया है। गरीब परिवार से संबंधित बेटी बलजीत पढ़ाई में होशियार है।
विज्ञापन

हिस्ट्री पॉलिटिकल साइंस तथा मैथेमेटिक्स की स्टूडेंट बलजीत कौर का लक्ष्य यूपीएससी क्लीयर करना है। ग्रेजुएशन की पढ़ाई व बंगा के सिख एजुकेशन सोसायटी चंडीगढ़ से जुड़े कालेज सिख नेशनल कालेज बंगा से पूरी करेगी। एसएन कालेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल प्रोफेसर तजिन्द्र सिंह, मेधावी छात्रा बलजीत कौर के नतीजे के प्रति पहले से ही पूर्ण आश्वस्त थे कि वह मेरिट में स्थान बनाएगी। पंजाब भर में सातवां रैंक हासिल करके बलजीत कौर ने सभी को आश्चर्यजनक खुशी प्रदान की है। बलजीत कौर सिख नशा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. तरसेम सिंह भिंडर सिख नेशनल कालेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल प्रोफेसर तजिन्द्र सिंह राजनीति शास्त्र विभाग की प्रोफेसर डॉ. नवनीत कौर के साथ पिता देशराज तथा माता कमलजीत कौर के मार्गदर्शन को इस ख्याति के लिए ऋणी मानती है। मेधावी छात्रा बलजीत कौर की इस उपलब्धि पर एजुकेशन सोसायटी चंडीगढ़ के प्रधान पूर्व आईएएस सरदार गुरदीप सिंह बराड़, महासचिव लेफ्टिनेंट कर्नल (पूर्व) सरदार जसमेर सिंह वाला, स्थानीय प्रबंधक कमेटी के सेक्रेटरी पूर्व प्रिंसिपल आरएस बैंस, जरनैल सिंह पल्ली झिक्की, पंजाबी साहित्य सभा बंगा के प्रधान प्रो. जगदीश बराड ने छात्रा बलजीत कौर को पंजाबी साहित्य सभा बंगा के अध्यक्ष प्रोफेसर जगदीश बधाई दी है।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन - अपने माता पिता के साथ खुशी का पल साझा करतीं बलजीत कौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed