{"_id":"5e712f248ebc3ea7bc00eb26","slug":"ban-on-entry-of-devotees-in-kali-mata-temple-can-be-seen-live-at-gate-pkl-office-news-pkl369878521","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरसः ऐतिहासिक काली माता मंदिर में भी प्रवेश पर रोक, गेट पर ही कर सकेंगे लाइव दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरसः ऐतिहासिक काली माता मंदिर में भी प्रवेश पर रोक, गेट पर ही कर सकेंगे लाइव दर्शन
Wed, 18 Mar 2020 10:20 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, कालका
अमर उजाला, कालका
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए जिला प्रशासन ने काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है। मंगलवार दोपहर को 12 बजे मंदिर के एंट्री प्वाइंट पर बैरिकेट लगाकर होमगार्ड के जवान तैनात कर दिए हैं ताकि श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश न सकें।
मंदिर के अंदर सभी गतिविधियां पूर्ववत चलती रहेंगी और श्रद्धालु एलईडी और एलसीडी पर माता की पिंडी के लाइव दर्शन कर सकेंगे। मंगलवार को भी दोपहर बाद श्रद्धालुओं को वापस भेज दिया गया। माता के दरबार में प्रसाद और भंडारा पहले ही बंद हो चुका है। प्रसाद बंद होने से हलवाई और प्रसाद बेचने वाले दुकानदार परेशान नजर आ रहे हैं।
मंदिर के अंदर पूर्ववत चलेंगे कार्यक्रम द्भमंदिर के पुजारी देशराज ने बताया कि पहले की भांति तड़के पांच बजे माता के द्वार खोले जाएंगे। इसके बाद 5:20 बजे से आरती होगी। माता को दूध और मेवे का भोग लगाया जाएगा। 11 बजे माता को भोग और शाम छह बजे होने वाली आरती के बाद 9 बजे पहले की ही भांति शयन जारी रहेगी। सचिव ने बताया कि मंदिर स्टाफ, होमगार्ड के जवान और पुजारी अपनी ड्यूटि पर पहले की भांति ही कार्यरत रहेंगे।
विज्ञापन
वेबसाइट पर रोजाना कर सकेंगे दर्शन
मंदिर सचिव पृथ्वी ने बताया कि जब तक मंदिर बंद रहेगा तब तक दूर दराज के श्रद्धालुओं और स्थानीय श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए माता की पिंडी के दर्शन सोशल साइट पर उपलब्ध करवाने की भी तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि आगामी आदेशों तक मंदिर बंद रहेगा ऐसे में नवरात्र में भी कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इसके मद्देनजर माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की वेबसाइट पर अथवा कालका मंदिर की अलग से वेबसाइट बनाकर उस पर रोजाना माता के दर्शन करवाने की भी तैयारी की जाएगी।

प्रसाद नहीं बिकने पर दुुकानदार दिखे उदास
मंगलवार को काली माता मंदिर को जैसे ही बंद कर दिया गया तो मंदिर के आसपास के दुकानदार जोकि प्रसाद बेचने का काम करते हैं उनका चेहरा उदास हो गया। मंदिर में रोजाना हजारों की तादाद में श्रद्धालु शीश नवाने पहुंचते हैं जोकि प्रसाद खरीदकर माता को चढ़ाते हैं, लेकिन अब जब मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री ही बंद कर दी गई है तो इससे प्रसाद रखने वाले दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है।
श्रद्धालु बोले बड़ी स्क्रीन में करवाएं जाएं दर्शन
काली माता मंदिर में आगामी आदेशों तक श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया है लेकिन मंदिर में लगी एलसीडी और एलईडी में माता के दर्शन पहले की तरह ही किए जा सकेंगे। श्रद्धालुओं ने मांग की है कि मंदिर के प्रवेश द्वार से कुछ दूरी पर लगी एलसीडी को वहां से हटवाकर बड़ी एलसीडी अथवा स्क्रीन लगवाई जाए ताकि मंदिर के बाहर से माता की पिंडी के दर्शन आराम से हो सकें।
श्रद्धालु विशाल सूरी, प्रदीप कुमार सहित अन्य ने कहा कि मंदिर के प्रवेश द्वार के सामने लगी एलसीडी बहुत छोटी है इसमें माता के क्लियर दर्शन नही हो पाते, इसलिए जब तक मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया है तब तक यहां बड़ी एलईडी, एलसीडी अथवा स्क्रीन का बंदोबस्त किया जाए।
प्रशासन चाहता है कि सुरक्षा की दृष्टि से पब्लिक एक जगह एकत्रित न हो, आगामी आदेशों तक मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। एलसीडी और एलईडी में माता के लाइव दर्शन निरंतर जारी रहेंगे, मंदिर स्टाफ, होमगार्ड के जवान और पुजारी अपनी ड्यूटि पर पहले की भांति ही कार्यरत रहेंगे।
- पृथ्वी, मंदिर सचिव