फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bajwa writes to PM Modi, protesting against ban on Nankana Sahib pilgrimage

Panchkula News: ननकाना साहिब यात्रा पर रोक का विरोध, बाजवा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

Thu, 18 Sep 2025 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bajwa writes to PM Modi, protesting against ban on Nankana Sahib pilgrimage
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ननकाना साहिब जाने वाले सिख श्रद्धालुओं को अनुमति देने की मांग की है। उन्होंने केंद्र सरकार के इस फैसले पर चिंता व्यक्त की है जिसमें सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस वर्ष गुरु नानक देव की जयंती पर सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब जाने से रोक दिया गया है।
विज्ञापन


बाजवा ने पत्र में लिखा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है लेकिन धार्मिक परंपराओं और श्रद्धालुओं की आस्था की अनदेखी करना निराशाजनक है। ननकाना साहिब का जत्था केवल सरहद पार की यात्रा नहीं, बल्कि सदियों पुरानी परंपरा है जो दुनिया भर के सिख समुदाय को उनकी आध्यात्मिक जड़ों से जोड़ती है।
विज्ञापन


बाजवा ने सरकार के दोहरे रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और खेल संबंधी आदान-प्रदान बिना रोक-टोक जारी रह सकते हैं, तो श्रद्धालुओं की यात्रा क्यों रोकी जाती है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि इस निर्णय पर पुनर्विचार कर सिख श्रद्धालुओं को ननकाना साहिब जाने की सुरक्षित अनुमति दी जाए। यह सिर्फ धर्म का मामला नहीं बल्कि आस्था, विरासत और लोगों के अधिकारों के सम्मान से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद रंधावा ने करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग की
सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी गृह मंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि ननकाना साहिब जाने के नवंबर जत्थे को मंजूरी दी जाए और साथ ही करतारपुर कॉरिडोर को भी खोला जाना चाहिए। गृह मंत्रालय की तरफ से इसे लेकर एक समीक्षा बैठक बुलाई जाए ताकि सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया जा सके।

शिरोमणि अकाली दल के नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि सिख श्रद्धालुओं को ननकाना साहिब जाने से रोकना गलत है। केंद्र को पाकिस्तान से बात करके सुरक्षा के पूरे इंतजाम सुनिश्चित करना चाहिए और इस जत्थे को जाने की अनुमति देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed