{"_id":"69260e802a531772c50670ca","slug":"bajwa-targeted-the-pu-administration-saying-that-there-was-unnecessary-delay-in-holding-the-senate-elections-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-880344-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बाजवा ने पीयू प्रशासन पर साधा निशाना, बोले- सीनेट चुनाव कराने में बेवजह की जा रही देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बाजवा ने पीयू प्रशासन पर साधा निशाना, बोले- सीनेट चुनाव कराने में बेवजह की जा रही देरी
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बुधवार को पंजाब विश्वविद्यालय प्रशासन की निंदा करते हुए प्रदर्शनकारी छात्रों की सीनेट चुनाव करवाने की मांग को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय सीनेट चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने में बेवजह देरी कर रहा है जिससे छात्रों में काफी रोष है।
बाजवा ने कहा कि छात्रों का 25 दिन से संघर्ष चल रहा है और 26 नवंबर को बड़े प्रदर्शन का एलान किया है। बाजवा ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पहले आश्वासन दिया था कि सीनेट चुनाव की तारीखों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी बावजूद इसके इतने दिन बाद भी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।
बाजवा ने आरोप लगाया कि पीयू प्रशासन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के निर्देशों पर काम कर रहा है और पंजाब के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन विश्वविद्यालय के भीतर आरएसएस की विचारधारा के प्रसार का माहौल बना रहा है। सीनेट चुनाव की घोषणा में लगातार देरी पीयू के शासन को अपने नियंत्रण में लेने और पंजाब के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों को तोड़ने के केंद्र के दुर्भावनापूर्ण इरादे को उजागर करती है।