फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Badminton

बैडमिंटन में निमप्रीत, राघव, कृष्ण, जसमीत, अन्नया प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Mon, 15 Jul 2019 02:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Badminton
स्टेट रैकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में शॉट लगाती निमनप्रीत कौर।
चंडीगढ़। स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिलाड़ी कड़े मुकाबलाें में जीत के बाद प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे। टूर्नामेंट स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर 38 में खेला जा रहा है। इसमें लड़के और लड़कियाें के वर्ग में खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। रविवार को लड़कों के अंडर-15 आयु वर्ग में राघव मल्होत्रा ने हिमांशु कुमार को 2-0 (21-7, 21-04) से मात दिया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में रनवीर ने ईशान को 23-25, 21-18, 21-16 से हर्षित ने अश्मीत सिंह को 22-20, 18-21, 21-17 से आदित्य ने मनजोत सिंह को 18-21, 21-18, 21-19 से कृष्ण ने गुरतेज को 21-12, 21-11 से हरबीर सिंह ने ध्रुव को 21-18, 21-08 से अभिरूप ने धैर्य को 21-03, 21-11 से मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

लड़कियों के अंडर-13 आयु वर्ग में रिद्विमा ने सीरत कौर को 21-2, 21-07 से महिका ठाकुर ने जसलीन कौर को 21-14, 21-16 से खुशी ने रजतप्रीत कौर को 21-15, 21-16 से जसमीत कौर ने मनस्वी को 21-15, 21-16 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़काें के अंडर-17 आयु वर्ग में अर्जुन ने संचित को 21-11, 21-12 से अशमीत सिंह ने करनवीर सिंह को 21-12, 21-16 से अभिरूप ने निखिल को 21-8, 21-07 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। लड़कियों के इसी आयु वर्ग में अन्नया ने जसमीत कौर को 21-19, 21-17 से कनिष्का को अनुजीत कौर के खिलाफ वॉकओवर दिया गया। तन्मय शर्मा ने हर्षिता ठाकुर को 21-15, 21-15 से मन्नत ने खुशी को 16-21, 21-10, 21-11 से पराजित कर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। लड़कियों के अंडर-19 आयु वर्ग के पहले मैच में निमनप्रीत कौर ने शगुनप्रीत को 19-21, 21-17, 21-11 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed