{"_id":"66ad81f72dddca78240ac0c6","slug":"badminton-panchkula-defeated-sirsa-2-0-panchkula-news-c-87-1-pan1004-114493-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन : पंचकूला ने सिरसा को 2-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन : पंचकूला ने सिरसा को 2-0 से हराया
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। बॉक्सिंग बैडमिंटन सहित अन्य खेलों में हरियाणा के अलग-अलग जिलों से आए खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शुक्रवार को बैडमिंटन सेमीफाइनल मुकाबले पुरुष वर्ग में अंबाला ने सोनीपत को 2-1 से हराया। करनाल ने रोहतक को 2-1 से शिकस्त दी। वहीं, महिला वर्ग में पंचकूला ने सिरसा को 2-0 से हराया। रोहतक ने सोनीपत को 3-1 से मात दी।
वहीं, बॉक्सिंग के 60 किलोग्राम कैटेगरी में करनाल के हशत देशवाल ने फरीदाबाद के दुष्यंत रावत को हराया। कैथल के गौरव ने जींद के प्रिंस को हराया। फतेहाबाद के नीरज कुमार ने रेवाड़ी के विशाल को मात दी।
71 किलोग्राम कैटेगरी में कुरुक्षेत्र के अरमान ने अंबाला के सिमरनजोत सिंह को हराया। रोहतक के अंकुश ने फतेहाबाद के आदित्य को मात दी। वहीं, 75 किलोग्राम कैटेगरी में कैथल के विशाल ने सिरसा के नवीन को हराया। रोहतक के नितिन ने फतेहाबाद के सौरव को हराया।