फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Badminton Championship: Riddhi, Kashish and Ishaan enter next round

बैडमिंटन चैंपियनशिप : रिद्धि, कशिश और ईशान ने किया अगले दौर में प्रवेश

Sat, 03 Apr 2021 02:04 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Badminton Championship: Riddhi, Kashish and Ishaan enter next round
पंचकूला। अश्विनी गुप्ता मेमोरियल बैडमिंटन चैंपियनशिप में रिद्धि ने सुहानी को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेली जा रही चैंपियनशिप में महिला वर्ग के पहले दौर के मुकाबलों में रिद्धि ने सुहानी को 2-0 के एकतरफा मुकाबले में हराया। ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पंचकूला में खेले जा रहे मुकाबलों में रिद्धि ने सुहानी को पहले सेट में 21-6 और दूसरे सेट में 21-10 से मात दी। एक अन्य मैच में कशिश ने इंद्रप्रीत कौर को 21-13 और 21-12 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया। लड़कों के अंडर-15 आयु वर्ग के दूसरे दौर के मुकाबलों में ईशान ने जयेश को 21-4, अमनप्रीत ने समर्थ को 21-0, 21-7 से हराया। विहान ने समीर को 21-11 व 21-9 के अंतर से हराया। इसके साथ कुनाल, दिग्विजय, राघव और वर्चस्व ने दूसरा राउंड जीतकर अगले दौर में स्थान बनाया।
विज्ञापन

लड़कों के अंडर-13 आयु वर्ग के दूसरे दौर के मुकाबले में अक्षय ने रोहन को 21-7, 21-5 से हराया। एकलव्य ने वंश को 21-2, 21-2 से हराया। रणविजय ने अभिनव को 21-12, 21-13 से हराया। विहान ने यथार्थ को 21-15, 21-15 से शिकस्त देकर अगले दौर में स्थान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed