फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bad tree will fall in Municipal Corporation Sector-7

नगर निगम सेक्टर -7 में गिराएगा बड़ का पेड़

Sun, 17 Jul 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bad tree will fall in Municipal Corporation Sector-7
पंचकूला। नगर निगम की टीम ने शहर में सर्वे के दौरान सेक्टर-7 में तीन ऐसे पेड़ चिह्नित किए हैं, जिनकी हालत बहुत खराब है। ये पेड़ कभी भी गिर सकते हैं। इनमें से निगम ने एक पेड़ को काटने और दो की छंटाई करने का फैसला लिया है। इनके लिए निगम ने जरूरी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित एक स्कूल में 8 जुलाई को एक पेड़ गिर गया था। यह पेड़ करीब 250 साल पुराना था। उसकी ऊंचाई 70 फुट थी। पेड़ गिरने के कारण चंडीगढ़ सेक्टर-43 निवासी 10वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई थी, जबकि 15 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए थे। इस घटना के बाद ट्राइसिटी में पेड़ों की जांच के लिए अभियान शुरू किया गया था। इसी अभियान के तहत नगर निगम पंचकूला ने भी टीम गठित कर शहर में सर्वे शुरू किया है। उस सर्वे के दौरान ही निगम की टीम ने तीन पेड़ों को चिह्नित किया है।
विज्ञापन

सरकारी स्कूल के पास है पेड़
निगम की टीम ने जिन पेड़ों को चिह्नित किया है, वह सेक्टर-7 के सरकारी स्कूल के पास ही हैं। इनमें से एक बड़ का पेड़ काफी बड़ा है। वह काफी पुराना भी बताया जा रहा है। उसकी जड़ों में चूहों ने बिल बनाए हुए हैं। इस कारण वहां जमीन खोखली हो चुकी है। स्कूल के बच्चे भी इस पेड़ के नीचे और इसकी टहनियों पर खेलते रहते हैं। ऐसे में अगर यह पेड़ गिर जाता है तो यहां भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी को लिखा पत्र
पेड़ों की जांच के लिए नगर निगम ने जिला शिक्षा अधिकारी को भी पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि स्कूलों में जांच कर निगम को सूचित किया जाए कि वहां भी कोई ऐसा पेड़ तो नहीं जिसके गिरने की आशंका हो। अगर स्कूलों की ओर से इस संबंध में कोई पेड़ बताया जाता है तो निगम की टीम स्कूलों में जाकर उसकी जांच करेगी और उस पर आगामी कार्रवाई करेगी।

सेक्टर-7 में तीन पेड़ चिह्नित किए हैं। इनमें से एक बड़ा पेड़ है, जिसको काटने का फैसला लिया गया है। वहीं दो छोटे पेड़ हैं, उनकी छंटाई करने के निर्देश दिए गए हैं। शहर में अभी सर्वे चल रहा है। अगर किसी को ऐसे पेड़ की जानकारी हो तो वे नगर निगम को इस बारे में सूचित कर सकता है। - धर्मवीर सिंह, कमिश्नर, नगर निगम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed