फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Baba Shyam's Nishan Yatra Falgun Mahotsav celebrated with pomp

Panchkula News: बाबा श्याम की निशान यात्रा फाल्गुन महोत्सव धूमधाम से मनाया

Thu, 21 Mar 2024 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Baba Shyam's Nishan Yatra Falgun Mahotsav celebrated with pomp
पंचकूला। सेक्टर -7 में श्री श्याम बाबा प्रकटोत्सव दिवस श्री श्याम परिवार पंचकूला ने धूमधाम से मनाया। मान्यता के अनुसार जिस दिन भगवान श्री कृष्ण से बर्बरीक को श्याम अवतार की प्राप्ति हुई थी वह फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन को खाटू श्याम भगवान का के जन्मदिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
विज्ञापन

श्री श्याम परिवार पंचकूला की ओर बाबा श्याम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य श्री श्याम निशान यात्रा फाल्गुन महोत्सव पर मकान नंबर 584 (कुटिया) के सामने से शोभायात्रा निकाली गई, जिसका संपन्न श्री दुर्गा माता मंदिर में हुआ। यात्रा के दौरान भक्तगण बाबा श्याम एक दूसरे को रंग लगाते दिखे। इस दौरान पूरा सेक्टर बाबा श्याम के जयकारों से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

भक्त हाथों में बाबा का झंडा लिए नाचने में मगन भी नजर आए। खाटू श्याम को निशान चढ़ाने के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया था। इस दौरान तेरे बिना मुझे कौन संभाले है श्याम खाटू वाले...,जिस पर तेरी नजर हो वैसे कैसे डरे..., मेरा सब कुछ तेरे हवाले...भजनों से माहौल श्याममयी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed