फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   B and C Road will be illuminated with 10 thousand LED street lights

Panchkula News: 10 हजार एलईडी स्ट्रीट लाइट्स से जगमगाएगी बी और सी रोड

Tue, 09 Jul 2024 06:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
B and C Road will be illuminated with 10 thousand LED street lights
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। शहर की पुरानी स्ट्रीट लाइट्स को बदलने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू हो गया है। शहर की ए रोड्स की स्ट्रीट लाइटों को एलईडी में बदलने के बाद अब बी और सी रोड्स की लाइटों को एलईडी में बदलने का काम शुरू हो जाएगा। नगर निगम पंचकूला को 10 हजार और एलईडी लाइट्स मिल गई हैं। नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल ने एक माह में सभी लाइटों को बदलने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम को पहले 4400 लाइटें मिली थीं, अब 10 हजार लाइटें और पहुंच गई हैं। अभी चार हजार लाइट्स आनी बाकी हैं। कुलभूषण गोयल के अनुसार शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने पंचकूला में मौजूदा पारंपरिक स्ट्रीट लाइट को ऊर्जा कुशल एलईडी स्ट्रीट लाइट से बदलने और स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम के लिए सीसीएमएस पैनलों की स्थापना के कार्य को मंजूरी दे रखी है।
दिव्य नगर योजना के तहत तकनीकी मंजूरी और बजट आवंटन, स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम की निगरानी के लिए आईटी बुनियादी ढांचे के लिए कमांड और कंट्रोल सेंटर की स्थापना के लिए नगर निगम पंचकूला को 9.90 करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति पहले ही प्रदान कर चुका है। कुलभूषण गोयल ने बताया कि नगर निगम फाइनेंस एवं कांट्रेक्ट कमेटी की बैठक में शहर की सभी स्ट्रीट लाइटों को एलईडी में बदलने को मंजूरी दी थी। इस कार्य पर 9 करोड़ 90 लाख रुपये की राशि खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



पैनल और केबल बिछाने के लिए टेंडर होंगे अलाट
कुलभूषण गोयल ने बताया कि मौजूदा पारंपरिक स्ट्रीट लाइटों को कुशल एलईडी स्ट्रीट लाइट में बदलने और स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम के सीसीएमएस पैनलों की स्थापना के लिए टेंडर अलाट कर दिए जाएंगे। केबल बिछाने के टेंडर भी अलाट किया जा रहा है। दिव्य नगर योजना नगर निगम पंचकूला के तहत स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम की निगरानी के लिए आईटी बुनियादी ढांचे के लिए कमांड और कंट्रोल सेंटर की स्थापना की जा रही है। लाइटों/सीसीएमएस के टेंडर अलाट होने के बाद सभी लाइटों को बदल दिया जाएगा। स्मार्ट एलईडी प्रोजेक्ट का उद्देश्य पंचकूला शहर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैनल को ऑटोमेटिक और मैन्युअल मोड पर चलाया जाएगा
इस परियोजना के अंतर्गत सीसीएमएस पैनल इंस्टॉल किया जाएगा। इस पैनल में पूर्व निर्धारित समय फीड कर दिया जाएगा। इसके अनुसार ये लाइटें संचालित की जा सकेंगी। सभी सीसीएमएस पैनल जुड़ने के बाद एकीकृत कमांड कंट्रोल केंद्र से इन सभी स्ट्रीट लाइट्स का संचालन किया जा सकेगा। आवश्यकता पड़ने पर पैनल को ऑटोमेटिक मोड के अलावा मैन्युअल मोड पर भी चलाया जा सकता है। शहर में लगी स्ट्रीट लाइट्स को ऑटोमेटिक ऑन-ऑफ करने के लिए सीसीएमएस पैनल इंस्टॉलेशन करते समय टाइमिंग भी सेट की जाएगी।

जिसमें 10 या 12 घंटे का समय सेट किया जाएगा। यदि शाम 6 बजे स्ट्रीट लाइट ऑन हो होंगी, तो उसे सुबह 5 या 6 बजे बंद कर दिया जाएगा। विंटर और समर के सीजन में टाइमिंग कम ज्यादा कर एडजस्ट की जाएगी। गोयल ने बताया कि एलईडी खरीदने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कंपनी का चयन पहले ही किया गया है। इसमें कमांड एंड कंट्रोल मैनेजमेंट सिस्टम पैनल लगे होंगे। एक ही स्थान से सभी स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम ऑपरेट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed