फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ayushman treatment stopped in private hospitals, number of knee and hip patients increased in civil hospital

Panchkula News: प्राइवेट में आयुष्मान इलाज बंद, सिविल अस्पताल में बढ़े घुटने और कूल्हे के मरीज

Sun, 02 Nov 2025 12:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ayushman treatment stopped in private hospitals, number of knee and hip patients increased in civil hospital
पंचकूला। प्राइवेट अस्पताल में कूल्हे और घुटने का आयुष्मान इलाज बंद होने के बाद सिविल अस्पताल लगातार मरीज बढ़ गए हैं। आयुष्मान के अंदर हरियाणा सरकार की ओर से पेमेंट नहीं किए जाने के कारण यह हालात बने हैं। मरीज बढ़ जाने से ऑपरेशन एक हफ्ते से 10 दिन तक का इंतजार करने के लिए समय दिया जा रहा है। वहीं, मरीजों को वेटिंग का सामना करने के कारण परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में रोजना दो सौ मरीज हड्डी की समस्या से आ रहे हैं। इसमें रोजाना तीन मरीज कूल्हे के ऑपरेशन और चार मरीज घुटने के ऑपरेशन के आ रहे हैं। इसमें मरीजोंं को 15 दिन का समय दिया जा रहा है। इस कारण मरीज अस्पताल मेंं आने के बाद लंबे समय तक भर्ती हो रहे हैं। सरकार की ओर से कूल्हे और घुटने के ट्रांसप्लांट के ऑपरेशन के लिए 90 हजार का रेट निर्धारित किया है। इसमें पैसे देरी से मिलने के कारण प्राइवेट अस्पताल ऑपरेशन नहीं कर रहे हैं। वहीं, प्राइवेट अस्पताल की ओर से घुटने और कूल्हे का इलाज दो से ढाई लाख रुपये खर्च है। इसके बाद भी समस्या का निवारण नहीं है।
विज्ञापन


इलाज के लिए लंबा समय दिया
मेरे घुटने में आठ दिन पहले गंभीर चोट लग गई है। इसका ऑपरेशन किए जाने के लिए डॉक्टर ने कहा है। अभी तक इसका ऑपरेशन नहीं हुआ है। आयुष्मान कार्ड पर ऑपरेशन के लिए बीस दिन का समय दिया है। इस कारण परेशानी हो रही है। -सिम्मी, निवासी बरवाला
विज्ञापन
विज्ञापन


कूल्हे के ऑपरेशन में समय लग रहा
मेरा कूल्हे के ऑपरेशन होना है। डॉक्टर ने देखा है। सात दिन से घूम रहे हैं। आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज में अभी तक स्थिति साफ नहीं है। इस कारण परेशानी हो रही है। -कुलविंदर सिंह, सेक्टर-4 निवासी


आयुष्मान कार्ड के माध्यम से सिविल अस्पताल में ऑपरेशन और इलाज किया जा रहा है। मरीजों की संख्या पंचकूला के अलावा अन्य राज्यों से भी मरीज आ रहे हैं। ऑपरेशन में वेटिंग न हो इसके लिए डॉक्टरों को निर्देश दिया जाएगा। -डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed