फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ayush doctor took charge of OPD at Morni Health Center

Panchkula News: मोरनी स्वास्थ्य केंद्र में आयुष डॉक्टर ने संभाला ओपीडी का जिम्मा

Fri, 12 Dec 2025 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Ayush doctor took charge of OPD at Morni Health Center
मोरनी। हरियाणा में जारी डॉक्टरों की हड़ताल के बीच भी मोरनी स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। विभाग द्वारा समय रहते किए गए प्रबंधों के चलते गुरुवार को ओपीडी सुचारू रूप से चलती रही। जानकारी के अनुसार, हड़ताल के कारण स्वास्थ्य केंद्र में तैनात नियमित डॉक्टरों की अनुपस्थिति में आयुष विभाग के डॉक्टर ने ओपीडी की जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा, एनएचएम के तहत अस्थाई रूप से तैनात डॉक्टर भी समय-समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों की जांच कर रहे हैं। वीरवार को मोरनी स्वास्थ्य केंद्र में 70 से अधिक मरीज जांच के लिए पहुंचे। आयुष डॉक्टर व एनएचएम डॉक्टर ने मिलकर सभी मरीजों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध करवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed