फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ayurveda boon in the era of nuclear power, pesticides and toxic environment

Panchkula News: न्यूक्लियर पावर, पेस्टिसाइड्स और विषैले पर्यावरण के युग में आयुर्वेद वरदान

Sat, 11 Nov 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Ayurveda boon in the era of nuclear power, pesticides and toxic environment
पंचकूला। आठवें आयुर्वेद दिवस पर सेक्टर-5 के इंद्रधनुष आडिटोरियम में ‘आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि न्यूक्लियर पावर, पेस्टिसाइड्स और विषैले पर्यावरण के इस युग में आयुर्वेद एक वरदान की तरह है। आयुष मंत्रालय ने लगातार प्रयास कर अब तक देशभर में आठ हजार से अधिक वेलनेस सेंटर की स्थापना करवाई है। आयुष सेक्टर की सर्विस डिलीवरी को और अधिक मजबूत करने के लिए आयुष ग्रिड प्रोजेक्ट लांच किया गया है। आयुर्वेद दिवस को हर साल धन्वंतरि जयंती के दिन मनाया जाता है। हर साल आयोजन करने से आयुर्वेद दिवस की ख्याति विश्वभर में बढ़ी है। वैश्विक प्रसार के कारण दुनियाभर में औषधीय पौधों की कृषि की आवश्यकता तेजी से बढ़ रही है। इस बार के आठवें आयुर्वेद दिवस पर आयुर्वेद दिवस की माइक्रो वेबसाइट का निर्माण किया गया जिसे पूरी दुनिया से लगभग बीस करोड़ लोगों का सहयोग मिला।
विज्ञापन

केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री मुंजपरा महेंद्रभाई ने कहा कि आईआइटी, एम्स और सीएसआईआर जैसी संस्थाओं आयुर्वेदिक औषधियों के मोलिक्युलर गुणों को समझने के लिए आयुष के साथ हाथ से हाथ मिलाया है। इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन) के सहयोग से देशभर में मौजूद औषधीय पौधों की मैपिंग कराई जा रही है। हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी अनुपमा, अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के अध्यक्ष पद्म भूषण वैद्य त्रिगुणा जी आयुष मंत्रालय के आयुर्वेद सलाहकार वैद्य मनोज नेसरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। नेशनल धन्वंतरि आयुर्वेद अवार्ड्स कार्यक्रम में आयुर्वेद के क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रीय धन्वंतरि आयुर्वेद अवार्ड्स की घोषणा की गई। वैद्य आरएम अवहद, वैद्य पीवी दमानिया, वैद्य एल महादेवन सरमा को विशिष्ट सम्मान दिए गए।
विज्ञापन

वैश्विक अभियान ने पूरी दुनिया में छोड़ी अमिट छाप
सर्बानंद सोणोवाल ने कहा कि आयुर्वेद दिवस के वैश्विक अभियान का संदेश ‘आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ’ और जी-20 बैठक की ग्लोबल थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम’ ने ऐसी अमिट छाप छोड़ी है जिसे पूरी दुनिया देख रही है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने इस व्यापक पैमाने पर देश-दुनिया में आयुर्वेद दिवस मनाने के लिए आयुष मंत्रालय की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed