{"_id":"69559380eb284b6f0f0a5825","slug":"axis-bank-branch-head-in-pinjore-accused-of-fraud-worth-lakhs-panchkula-news-c-87-1-pan1011-131161-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पिंजौर में एक्सिस बैंक के ब्रांच हेड पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पिंजौर में एक्सिस बैंक के ब्रांच हेड पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन
पंचकूला। एक्सिस बैंक नानकपुर, पिंजौर शाखा के तत्कालीन ब्रांच हेड मयंक वासुदेवा पर गंभीर वित्तीय धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। बैंक ने पिंजौर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत के अनुसार मयंक वासुदेवा ने ग्राहकों को म्युचुअल फंड में निवेश का झांसा देकर लाखों के चेक लिए लेकिन राशि निजी बैंक खातों में ट्रांसफर कर ली। ग्राहक सोमी देवी ने आरोप लगाया कि 15 लाख के दो चेक लेकर राशि मयंक वासुदेवा के निजी खाते में जमा करवाई गई। हरि किशन के 17 लाख रुपये भी निजी खातों में ट्रांसफर कर दिए गए।
एक अन्य ग्राहक ने बताया कि उनके खाते से नकद निकासी की गई और 8.65 लाख का चेक मयंक वासुदेवा ने निजी खाते में जमा कर दिया। आरोप है कि मयंक वासुदेवा ने जानबूझकर धोखाधड़ी की। संवाद