फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Auto theft of devotees who came to pay obeisance at Kali Mata temple

काली माता मंदिर में माथा टेकने आए श्रद्धालुओं का ऑटो चोरी

Mon, 06 Dec 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Auto theft of devotees who came to pay obeisance at Kali Mata temple
कालका। प्राचीन श्री काली माता मंदिर में माथा टेकने आए श्रद्धालुओं का ऑटो चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। सोहन सिंह ने बताया कि वह अपने दो मित्रों के साथ बतौड़ (बरवाला) से काली माता मंदिर में शीश नवाने पहुंचे थे। एक बजे के करीब उन्होंने काली माता मंदिर के ऊपर की और बनी बावड़ी के समीप आटो खड़ा किया और मंदिर में दर्शन करने चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस आए तो उन्होंने देखा कि उनका ऑटो वहां नही था। इधर-उधर देखने पर भी ऑटो का कुछ पता नही लग पाया। वहीं मंदिर के पास एक दुकान के लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर पता चला कि दो युवक ऑटो को लेकर मंदिर से नीचे की तरफ जा रहे हैं। सोहन सिंह ने बताया कि उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed