फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Auto drivers protest against the traffic police's drive to remove autos from the roads.

Panchkula News: ट्रैफिक पुलिस की सड़क से ऑटो हटाने की कार्रवाई का ऑटो चालकों ने किया विरोध

Sat, 30 May 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Auto drivers protest against the traffic police's drive to remove autos from the roads.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। मुख्य बाजार टी प्वांइट पर ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर खड़े ऑटो हटाने की कार्रवाई शुरू करते ही ऑटो चालकों ने कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। धीरज कुमार ने बताया कि वह पिंजौर से मढ़ांवाला बद्दी रूट पर ऑटो चलाते हैं और प्रतिदिन सवारियां ढोकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस लगातार ऑटो चालकों के चालान काट रही है और उन्हें मेन रोड से हटाया जा रहा है।मौके पर ट्रैफिक प्रभारी अभिषेक सहित थाना प्रभारी बच्चू सिंह भी पहुंचे और ऑटो चालकों को समझाया। उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से पिंजौर से बद्दी रोड पर ऑटो चालकों द्वारा मनमाने तरीके से वाहन खड़े किए जा रहे हैं जिससे जाम की स्थिति पैदा होती है और हादसों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ऑटो हटाने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक ने निर्देश दिए की एक समय पर एक ही ऑटो सवारी उठाने के लिए खड़ा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed