फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Auto drivers are flouting the rules and carrying more passengers than the capacity

Panchkula News: ऑटो चालक नियमों को ताक पर रख क्षमता से अधिक बैठा रहे सवारियां

Mon, 07 Jul 2025 12:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Auto drivers are flouting the rules and carrying more passengers than the capacity
कालका। ऑटो चालक वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर सुरक्षा को ताक में रखकर चल रहे हैं। चालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने में यातायात पुलिस नाकाम है। शहर में तेजी से बढ़ रहे ऑटो यातायात के लिए समस्या बनते जा रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करके सड़कों पर दौड़ाने वाले ऑटो के कारण जहां मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनती है, वहीं इससे हादसे होने की भी संभावना बनी रहती है। शहर में ऑटो की अनियंत्रित आवाजाही सबसे बड़ा रोड़ा बन गई है। ऑटो चालकों को न तो कानून का भय है और न ही सवारियों की जान की परवाह। शहर के मुख्य मार्गों पर तेज रफ्तार से दो पहिया वाहन व ऑटो रिक्शा चलाते हुए नाबालिग आसानी से देखे जा सकते हैं। रोक- टोक न होने के कारण वे बिना किसी डर के वाहनों को मार्गों पर दौड़ा रहे हैं जो कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। नाबालिग वाहन चालक कई बार यातायात पुलिसकर्मियों के सामने से निकल जाते हैं लेकिन उन्हें रोका नहीं जाता। इससे उनके हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन



सड़क पर अचानक ब्रेक लगाकर रोक देते हैं ऑटो






चालकों की मनमानी से ओवरलोड के चलते अक्सर शहर में हादसे होते हैं और रास्तों पर जाम लग जाते हैं। जिम्मेदारों का इस ओर कोई ध्यान नहीं जाता। बिना कोई संकेत दिए सड़क पर ब्रेक लगाकर अचानक रोक देना और सड़कों पर तेज रफ्तार दौड़ाना उनकी आदत में शुमार हो गया है। ज्यादातर ऑटो चालक आसपास खड़ी सवारी देखकर बिना संकेत के सड़क पर ब्रेक लगाकर अचानक रोक देते हैं या फिर कहीं भी मोड़ देते हैं। इससे अक्सर पीछे आने वाले वाहन उससे टकराकर हादसे का शिकार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed