फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Auto driver kidnapped in Himachal number car, CIA car hit

Panchkula News: हिमाचल नंबर की कार में ऑटो चालक को किया किडनैप, सीआईए की गाड़ी को मारी टक्कर

Thu, 07 Nov 2024 03:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Auto driver kidnapped in Himachal number car, CIA car hit
पंचकूला। मनीमाजरा से ऑटो चालक को किडनैप कर भाग रहे आरोपियों को पंचकूला सीआईए, क्राइम ब्रांच और चंडीमंदिर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन करके छुड़वा लिया।
विज्ञापन

पंचकूला में उस समय सनसनी फैल गई जब कंट्रोल रूम में फोन आया कि चंडीगढ़ से एक युवक की किडनैपिंग हुई है और हिमाचल नंबर की कार उसे पंचकूला की तरफ लेकर जा रही है। सूचना के बाद सतर्क हुई पंचकूला सीआईए, क्राइम ब्रांच और चंडीमंदिर थाना पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन कर युवक को किडनैपरों से छुड़वा लिया।
पुलिस ने बताया कि पिंजौर की रत्तपुर कॉलोनी के रहने वाला सनी अरोड़ा चंडीगढ़ के मनीमाजरा के ऑटो स्टैंड के पास सवारी का इंतजार कर रहा था। सनी अरोड़ा मनीमाजरा से पिंजौर तक ऑटो चलाता है। बुधवार को रात करीब 10:30 बजे एक हिमाचल नंबर की कार उसके पास आकर रुकी। उसमें बैठे चारों युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। चारों ने उसे गाड़ी में धकेल दिया और बुरी तरह पीटते हुए कार में लेकर जाने लगे। इस दौरान कुछ साथी ऑटो वालों ने यह मामला देख लिया और सूचना डायल 112 को दे दी। साथ ही पीड़ित के एक बाइक साथी ने अपहरण करने वालों का पीछा भी किया और पुलिस को सूचना देता रहा। वहीं आरोपियों ने चंडीगढ़ के किसी भी सिग्नल पर कार नहीं रोकी और गाड़ी को भगाते हुए ओल्ड पंचकूला लाइट की ओर ले गए।
विज्ञापन

कमांड हॉस्पिटल से थोड़ा आगे जाकर पुलिस की गाड़ी ने घेर लिया, तभी आरोपियों ने सीआईए की टीम की गाड़ी को टक्कर मारी और कमांड हॉस्पिटल से आगे निकलने की कोशिश करने लगे। सीआईए ने अपहरण करने वालों की गाड़ी को ओवरटेक कर पिस्टल तान दी और गाड़ी से बाहर निकलने को कहा। तब जाकर पुलिस ने ऑटो चालक छुड़ाया और चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इनकी गाड़ी में पुलिस को हथियार और नशे का सामान बरामद हुआ है। मौके पर सीआईए -26 के इंचार्ज दिलीप कुमार, क्राइम 19 से इंचार्ज योगविंद्र सिंह, एसीपी मनप्रीत सूदन व पंचकूला की डीसीपी हिमाद्री कौशिक भी पहुंची। ऑटो चालक का अपहरण क्यों किया गया इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed