फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Attention Vehicle washed at the time of water supply, water given to plants will have to pay a fine of five thousand

Panchkula News: सावधान! जलापूर्ति के समय धोया वाहन, पौधों को दिया पानी तो देना होगा पांच हजार का जुर्माना

Sun, 30 Apr 2023 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Attention Vehicle washed at the time of water supply, water given to plants will have to pay a fine of five thousand
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीमें सुबह 5 से 9 बजे तक सेक्टरों में सक्रिय रहकर करेंगी जांच संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। गर्मियों के मौसम में शहर में पेयजल की किल्लत न हो इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सक्रिय हो गया है। विभाग ने इसकी शुरूआत पानी की बर्बादी रोकने से की है। अब किसी भी मकान का कूलर, वाटर कूलर, पानी की टंकी ओवरफ्लो होने, पेयजल से वाहन या फर्श धोने के अलावा आपूर्ति के दौरान पानी का इस्तेमाल निर्माण कार्यों में करने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा पानी सप्लाई लाइन पर मोटर लगाना, पौधों और घास में पानी देना, नल खुला छोड़ने पर भी जुर्माना लगेगा। इसके लिए एचएसवीपी की टीमें मैदान में उतर गईं हैं। अब टीम सेक्टरों में दौरा कर यह सुनिश्चित करेगी कि कहीं भी पानी की बर्बादी न हो सके।
गर्मी के सीजन में हर बार शहरवासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। इससे एचएसवीपी के अधिकारियों की परेशानी भी बढ़ जाती है। मगर इस बार ऐसी नौबत न आए, इसके लिए एचएसवीपी ने पहले ही कमर कस ली है। शहर में निगरानी के लिए टीम बनाई गई हैं। शनिवार से ही इन टीमों ने सेक्टरों का दौरा कर पानी बर्बाद करने वालों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन



सुबह 5 बजे ही सेक्टरों में उतरेगी टीम
शहर के सेक्टरों में सुबह और शाम 5 से 9 बजे तक पानी की आपूर्ति होती है। शुरूआत में एचएसवीपी की टीम सुबह जांच के लिए जाएगी। सुबह 9 बजे तक जांच जारी रखी जाएगी। प्राधिकरण के अलग-अलग एक्सईएन के अधीन टीमों का गठन किया गया है। उनके हद में आने वाले सेक्टरों में जेई और एसडीओ के नेतृत्व में टीम काम करेगी। जहां भी पानी की बर्बादी मिलेगी वहां कार्रवाई की जाएगी। पानी की बर्बादी को चिह्नित करने के लिए एचएसवीपी ने छह बिंदु चिन्हित किए हैं। किसी भी बिंदु पर लापरवाही मिलने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलस्तर सुधारने पर किए जा रहे करोड़ों खर्च
एचएसवीपी की तरफ से शहर में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। खासकर घग्गर पार क्षेत्र पर प्राधिकरण का विशेष ध्यान है। हाल ही में करीब एक करोड़ रुपये से पाइप लाइन डालने का फैसला लिया गया है। इसमें कौशल्या डैम का पानी सेक्टर-27 और 28 में सप्लाई किया जा सकेगा। इसके अलावा कुछ सेक्टरों में ट्यूबवेल लगाने का फैसला भी लिया गया है।




पेयजल किसी भी रूप में बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए। इसको लेकर एचएसवीपी पूरी तरह चौकन्ना है। टीमों का गठन किया गया है। पानी सप्लाई के समय यह टीमें सेक्टरों में जाकर जांच करेंगी। जहां भी कोई पानी बर्बाद करता पाया जाएगा, उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। -एनके पायल, एक्सईएन, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed