{"_id":"6a739c2264faa4fc0f063db2","slug":"attempt-to-steal-diesel-from-truck-thieves-fled-leaving-the-canter-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-139595-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ट्रक से डीजल चोरी का प्रयास, कैंटर छोड़कर भागे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ट्रक से डीजल चोरी का प्रयास, कैंटर छोड़कर भागे चोर
विज्ञापन
पुलिस गश्ती दल को देख जंगल की ओर फरार हुए आरोपी, कैंटर कब्जे में
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बरवाला। बरवाला-मौली मार्ग पर पावर हाउस के पास खड़े एक ट्रक से डीजल चोरी का प्रयास उस समय विफल हो गया, जब ट्रक चालक की नींद खुल गई। चालक के अनुसार बिना नंबर के कैंटर में आए तीन-चार लोग ट्रक की टंकी से डीजल निकाल रहे थे।
इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी को देखकर आरोपी कैंटर लेकर मौली की ओर भाग निकले। हालांकि आगे टांगरी नदी के जर्जर पुल पर रास्ता बंद मिलने और पीछे पुलिस को आता देख वे कैंटर छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।