फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Attempt to force woman, beat her by calling her casteist.

Panchkula News: महिला से जबरदस्ती की कोशिश, जातिसूचक शब्द कहकर पीटा

Tue, 24 Sep 2024 05:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Attempt to force woman, beat her by calling her casteist.
रायपुररानी। थाना क्षेत्र रायपुररानी में एक महिला के साथ तीन युवकों द्वारा मारपीट करने और जातिसूचक शब्द कहने का मामला दर्ज किया गया है। महिला खेतों में काम करती है। महिला ने शिकायत में कहा है कि रविवार को खेत में ही काम करने वाले किशोर ने उससे कहा कि उसका आटा कुत्ता उठाकर ले गया है। महिला ने किशोर से कहा कि वह शाम को उसे रोटी दे जाएगी। महिला शाम 7.30 बजे किशोर को रोटी देने गई। रात्रि आठ बजे खेतों में पहुंची। महिला ने बताया कि खाना खाकर किशोर खेतों में चक्कर लगाने लगा। इस दौरान महिला जब शौचालय गई तो तीन लड़के दरवाजा खोलकर अंदर आ गए। तीनों लड़के उससे जबरदस्ती करने लगे। उसके सिर पर सरिए से वार कर उसको जातिसूचक शब्द कहे। इसी दौरान किशोर भी वहां पहुंच गया। उसको भी तीनों युवक पीटकर भाग गए। इसके बाद महिला पैदल ही सड़क तक पहुंची और लोगों की मदद से रायपुररानी अस्पताल पहुंची। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट और अन्य कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed