फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Attacked with broken bottle of liquor at wedding reception, three injured

पंचकूला: शादी की रिसेप्शन में शराब की टूटी बोतल से किया हमला, तीन जख्मी

Thu, 09 Feb 2023 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Attacked with broken bottle of liquor at wedding reception, three injured
पिंजौर। पिंजौर के गांव नानकपुर में शादी की रिसेप्शन पार्टी में बहसबाजी के दौरान आरोपी ने शराब की टूटी बोतल से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। इतना ही नहीं जब घायल अस्पताल में उपचाराधीन थे तो उस दौरान आरोपी ने गांव में दोबारा आकर फायरिंग भी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता अनिल कुमार निवासी गांव मानपुरा सोलन हिमाचल प्रदेश ने बताया कि गांव नानकपुर में उसका ससुराल है। सात फरवरी को वह अपने साले योगेश ठाकुर निवासी गांव नानकपुर की शादी की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने पहुंचा। रात करीब 11 बजे पार्टी के दौरान आरोपी कृपाल ने उसके साथ बहस, गाली गलौज शुरू कर दी। जब उसने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने खाली शराब की बोतल उठाकर उसके चाचा के लड़के अभिषेक के सिर पर मार दी। इसी दौरान हरप्रीत सिंह निवासी गांव भुड हिमाचल प्रदेश ने बीच बचाव किया तो कृपाल ने टूटी हुई कांच की बोतल से हरप्रीत सिंह के पेट और बाजू हमला कर उसे घायल कर दिया। जब उसने बीच बचाव किया तो आरोपी ने उसके ऊपर भी उसी कांच की टूटी बोतल से हमला कर दिया। इसके बाद उसने कैटरर राकेश के सिर पर ईंट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे, हरप्रीत सिंह हैप्पी, कैटरर राकेश को ज्यादा चोट के कारण सेक्टर-6 के अस्पताल ले जाया गया जहां से हरप्रीत सिंह को पीजीआई रेफर कर दिया जहां वह उपचाराधीन है। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि आरोपी कृपाल ने वापस गांव नानकपुर पहुंचकर उसके साले के दोस्त खुशप्रीत सिंह की कार की ड्राइवर वाली खिड़की पर गोली चला दी। इस कारण खुशप्रीत के हाथ पर चोट भी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed