फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   attack on Kalka congress candidate Pradeep Choudhary convoy in Raipurrani

Panchkula: कालका से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर फायरिंग, दो कार्यकर्ताओं को लगी गोलियां

Fri, 20 Sep 2024 05:06 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 20 Sep 2024 05:06 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कालका सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप चौधरी के काफिले पर हमला हुआ है। रायपुररानी के गांव भरौली में बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हमले में दो कार्यकर्ता गोली लगने से घायल हुए हैं।

विज्ञापन
attack on Kalka congress candidate Pradeep Choudhary convoy in Raipurrani
हमले में घायल कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचकूला की कालका विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि तीन हमलावरों ने उनके काफिले पर फायरिंग कर दी। इस घटना में पार्टी के कार्यकर्ता को गोली लगी है। घटना में घायल कार्यकर्ता की पहचान गोल्डी के तौर पर हुई है। उसे पंचकूला के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल लाया गया है। घटना शुक्रवार दोपहर की है।
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पंचकूला के रायपुररानी में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार के लिए गए थे। रायपुररानी के गांव भरौली में यह घटना हुई है। यहां बाइक सवार तीन हमलावरों ने उनके काफिले पर 5 से 6 राउंड फायर किए हैं। प्रदीप चौधरी गांव भरौली से ही हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, बाइक सवार हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि शूटर स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे, जिसमें से दो ने फायरिंग की। इस हमले में गाड़ी में बैठे एक और कार्यकर्ता के हाथ में भी गोली लगी है। पुलिस और सीआईए की टीम तुरंत रायपुररानी अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

वीडियो बनाने के लिए रुके थे कार्यकर्ता
प्रदीप चौधरी के काफिले में कुल 50 से 60 गाड़ियां शामिल थीं। जब काफिला गांव मुरादनगर से आगे बढ़ा तो कार्यकर्ताओं की एक गाड़ी रुककर वीडियो बनाने लगी। गाड़ी सवार कार्यकर्ता काफिले से पिछे रह गए, तभी बाइक पर आए तीन हमलावरों ने उसी कार पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने 5 से 6 राउंड फायर किए हैं। 



गोल्डी की छाती पर लगी गोली, हालत गंभीर
काफिल की जिस गाड़ी पर हमला हुआ है उसमें कुल 5 कार्यकर्ता सवार थे। हमले में घायल हुआ गोल्डी ड्राइवर सीट पर बैठा था। उसकी छाती पर गोली लगी है। वहीं गाड़ी में सवार दिनेश के हाथ पर गोली लगी है। पीछे की सीट पर बैठ कुलिस शर्मा, मोहन शर्मा और नितिन शर्मा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। वहीं गोल्डी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed