फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Assembly Speaker said - Under the leadership of the Prime Minister, the country made unprecedented progress in every field

विधानसभा स्पीकर बोले- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व तरक्की की

Sat, 25 Sep 2021 01:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Assembly Speaker said - Under the leadership of the Prime Minister, the country made unprecedented progress in every field
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व तरक्की की है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई अनेक नई योजनाओं और नीतियों के परिणामस्वरूप देश में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
विज्ञापन

सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में ‘आर्थिक सुधार, समृद्धि एवं मोदी जी’ विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का स्वागत कर गुप्ता ने कहा कि निर्मला सीतारमण का पंचकूला आगमन सबके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि निर्मला सीतारमण का मार्गदर्शन संगोष्ठी में आए औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों, चार्टेड अकाउंटेंट, कारोबारी व निजी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के लिए विशेष उपयोगी सिद्ध होगा। मोदी के 20 वर्ष के कार्यकाल की सराहना कर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में अब तक सात वर्ष के कार्यकाल में और 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहते देश में अनेक सकारात्मक परिवर्तन आए हैं। मोदी ने इंस्पेक्टरी राज को समाप्त करके व्यापारियों को एक नई सौगात दी है। इसके अलावा औद्योगिक संगठनों, चार्टेड अकाउंटेंट, कारोबारी व निजी संस्थाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं जिसके लिए वे प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करते हैं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की कि आज विभिन्न औद्योगिक संगठनों व संस्थाओं द्वारा वित्त मंत्री के नाम दिये गए मांग पत्रों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा और इसके सार्थक परिणाम जल्द ही देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed