{"_id":"66ef5e27698065358101bc96","slug":"assembly-elections-rehearsal-of-presiding-assistant-and-polling-officers-will-be-held-on-september-24-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-11020-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव : पीठासीन, सहायक और पोलिंग अधिकारियों की 24 सितंबर को होगी रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव : पीठासीन, सहायक और पोलिंग अधिकारियों की 24 सितंबर को होगी रिहर्सल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 24 सितंबर मंगलवार को सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में कालका विधानसभा और पंचकूला विधानसभा के पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों और पोलिंग अधिकारियों की दूसरी रिहर्सल होगी। सुबह 9:00 बजे से कालका विधानसभा के लिए चयनित अधिकारियों और दोपहर एक बजे से पंचकूला विधानसभा के लिए चयनित अधिकारियों को रिहर्सल में शामिल किया जाएगा। पांच अक्तूबर को होने वाले मतदान की तैयारियों के मद्देनजर यह रिहर्सल होगी।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. यश गर्ग ने निर्देश दिए हैं कि दोनों विधानसभाओं के रिटर्निंग अधिकारी अपने-अपने विधानसभाओं के अधिकारियों की रिहर्सल के लिए जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि इससे पहले सभी कर्मचारियों की राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-1 में रिहर्सल करवाई जा चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण करवाने में पीठासीन अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसलिए अधिकारी निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं स्वतंत्र रूप से चुनाव कराने के लिए आपसी तालमेल बनाए रखें और अपने कर्तव्यों का पालन करें। उन्होंने कहा कि सुचारू मतदान के लिए पीठासीन अधिकारी और सहायक पीठासीन अधिकारी चुनाव प्रक्रिया का मजबूत हिस्सा होता है।