फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Assam Rifles team's excellent performance in horse riding, won two gold medals

Panchkula News: घुड़सवारी में असम राइफल की टीम का शानदार प्रदर्शन, जीत दो गोल्ड मेडल

Thu, 20 Mar 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Assam Rifles team's excellent performance in horse riding, won two gold medals
रामगढ़। आईटीबीपी भानू में 43वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता एवं घुड़सवार पुलिस ड्यूटी मीट-2025 की प्रतियोगिता हुई। इस दौरान जांबाज जवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। बुधवार को हुई प्रतियोगिताओं में असम राइफल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो, आईटीबीपी ने एक, तमिलनाडु पुलिस ने एक और पंजाब पुलिस की टीम-ए ने एक गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन

शो जंपिंग नोविस प्रतियोगिता में असम राइफल के अश्व ताज के साथ घुड़सवार रोहित सिंह तोमर ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, दूसरा स्थान असम राइफल्स के अश्व आजाद के साथ घुड़सवार लखबीर सिंह और तीसरा स्थान हरियाणा पुलिस के अश्व शहजादी के साथ एएसआई जसवीर सिंह ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके अलावा शो जंपिंग प्रिलिमिनरी फॉल्ट एंड आउंट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान असम राइफल के अश्व वेगास स्पीति के साथ घुड़सवार मेजर दीपांशु श्योराण, दूसरा स्थान एसएसबी के अश्व रसेल के साथ घुड़सवार उमर अली और तीसरा स्थान सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के अश्व शिव के साथ घुड़सवार एसआई पी. सुब्बाराव ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नोविस ड्रेसेज वुमन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तमिलनाडु पुलिस के अश्व स्टार सुप्रीम के साथ घुड़सवार सेलवी पी. सुगन्या ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान सीआरपीएफ के अश्व अलेजेंडो के साथ घुड़सवार कांस्टेबल प्रियदर्शनी दास ने प्राप्त किया। तीसरा स्थान असम राइफल के अश्व महारानी के साथ घुड़सवार मेघना शर्मा ने प्राप्त किया। ड्रेसेज मीडियम ओपन प्रतियोगिता में आईटीबीपी के अश्व मारुति के साथ घुड़सवार डॉ. रावेश्वर सिंह राणा ने प्रथम स्थान हासिल किया। आईटीबीपी के अश्व महाबली जेआर के साथ घुड़सवार डॉ. रावेश्वर सिंह राणा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरा स्थान राजस्थान पुलिस के अश्व रूही के साथ घुड़सवार उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह ने प्राप्त किया।
इंडियन फाइल टेंट पैंगिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पंजाब पुलिस की टीम-ए के अश्व लेजेंड ऑर्डर के साथ घुड़सवार डीएसपी रामलाल, अश्व पन्ना के साथ आईपीएस इंदरबीर सिंह, अश्व शहंशाह के साथ घुड़सवार इंस्पेक्टर यंगबीर सिंह और अश्व करिश्मा के साथ घुड़सवार एसआई लखविंदर सिंह ने हासिल किया। दूसरा स्थान हरियाणा पुलिस की टीम-बी के अश्व मृगनैनी के साथ घुड़सवार एएसआई हरिकेश सिंह, अश्व पद्मिनी के साथ घुड़सवार हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार, अश्व सुल्तान के साथ घुड़सवार एसआई प्रदीप और अश्व करिश्मा के साथ घुड़सवार एएसआई रणवीर सिंह ने प्राप्त किया। तीसरा स्थान असम राइफल की टीम-ए के अश्व मोनार्क के साथ घुड़सवार हेड कांस्टेबल डब्ल्यू लम्माटी, अश्व ग्लोरियस के साथ घुड़सवार बीआर जेना, अश्व सम्राट के साथ घुड़सवार संतोष कुमार दास और अश्व तेजर के साथ घुड़सवार दिनेश कारलेकर ने प्राप्त किया।

शो जंपिंग मीडियम प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस के अश्व राजा के साथ घुड़सवार एसआई अजय सिंह राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, दूसरा स्थान आईटीबीपी के अश्व इंपाला के साथ घुड़सवार एएसआई जसविंदर सिंह और तीसरा स्थान सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के अश्व टारिगोन के साथ घुड़सवार हेड कांंस्टेबल नीरज ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के अतिरिक्त प्रमुख सचिव डॉ. साकेत कुमार और पंचकूला की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार और एसबीआई के महाप्रबंधक सुजीत कुमार ने विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed