फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Asha workers came to lay siege to the Vidhansabha, were manhandled by the police, taken into custody

Panchkula News: विधानसभा का घेराव करने पहुंचीं आशा वर्कर्स-पुलिस में धक्का-मुक्की, हिरासत में लिया

Tue, 29 Aug 2023 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Asha workers came to lay siege to the Vidhansabha, were manhandled by the police, taken into custody
रायपुररानी, बरवाला और जीरकपुर में वाहनों की जांच कर पंचकूला आने से रोका, कई नाकों पर हुआ प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जिले में धारा-144 लगा होने के बावजूद प्रदेशभर से आशा वर्कर्स विधानसभा का घेराव करने पंचकूला पहुंचीं। सीमांत क्षेत्रों में नाका लगाकर पुलिस ने आशा वर्कर्स को रोक दिया था। इसके बावजूद अनेक वर्कर्स सेक्टर-5 धरनास्थल के आसपास पहुंच गईं। यहां पुलिस ने इनको हिरासत में लिया। इस दौरान आशा वर्कर्स और पुलिस में काफी धक्का-मुक्की हुई। पुलिस कुछ आशा वर्कर्स को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गई तो कुछ को पंचकूला के बाहर तो कुछ को उनके जिलों की बसों में बैठा दिया गया। राज्य अध्यक्ष सुरेखा ने आरोप लगाया कि महिला पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की और उनके बाल खींचे। उन्होंने कहा कि सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, तो दूसरी तरफ आशा वर्कर्स के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है।
वेतनमान बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर आशा वर्कर्स की सोमवार को विधानसभा घेराव करने की तैयारी थी। इनकी तैयारियों काे देखकर डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह ने सोमवार को पूरे जिले में धारा-144 लागू कर दिया था। सुबह से ही आशा वर्कर्स का शहर में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सेक्टर-5 में एकत्रित होने के बाद सभी को नारेबाजी कर विधानसभा का घेराव करने चंडीगढ़ जाना था। भारी संख्या में आशा वर्कर्स की पहुंचने की आशंका के मद्देनजर पुलिस रायपुररानी, बरवाला और शहर में नाके लगाकर सभी वाहनों और टू व्हीलर की जांच में जुटी रही। पंचकूला की सीमा में भारी पुलिस बल तैनात था। इसमें जीरकपुर-पंचकूला, बरवाला, रामगढ़ क्षेत्र शामिल रहे। पुलिस ने जगह-जगह मैक्सी कैब, बस और ट्रक में आने वाले आशा वर्कर्स को रोककर उन्हें हिरासत में लिया।
विज्ञापन

सुबह से सेक्टर-5 में तैनात रहा भारी पुलिस बल
सेक्टर-5 धरना स्थल से लेकर यवनिका पार्क तक भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था। सुबह 7 से लेकर देर शाम तक सेक्टर-5 में सभी आने-जाने वाले रास्ते पर पुलिस कर्मचारी तैनात थे। प्रदर्शन को देखकर जिले में करीब 600 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। इसके लिए अन्य जिलों से भी पुलिसकर्मी भी बुलाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौली चौकी के पास किया प्रदर्शन
बरवाला। मांगों को लेकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से चंडीगढ़ विधानसभा का घेराव करने जा रही आशा वर्कर्स को मौली पुलिस चौकी के नजदीक इंचार्ज मनदीप सिंह ढांडा की अगुवाई में रोका गया। नाकाबंदी के दौरान बसों, प्राइवेट और अन्य वाहनों में जा रही वर्कर्स को यहां रोका गया। इन लोगों ने यहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर स्थित मौली के नजदीक बारिश में भीगते इन लोगों ने करीब एक घंटा जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर एसीपी सुरेंद्र सिंह, रायपुररानी एसएचओ सुखबीर सिंह, मौली पुलिस चौकी इंचार्ज मनदीप सिंह ढांडा सहित भारी संख्या में पुरुष और महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने आशा वर्कर्स से लौटने की अपील की। जब वे नहीं मानी तो उन्हें हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में बैठाकर भेजा गया। यूनियन की जिला प्रधान सुमन लता ने कहा कि आशा वर्कर्स अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर काफी दिनों से धरने पर बैठी हैं, लेकिन सरकार और विभाग का कोई भी अधिकारी उनकी मांगों और समस्याओं को सुनने को तैयार नहीं है। सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर उनकी आवाज को दबाना चाहती है। जिला प्रधान ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों और समस्याओं का समाधान नहीं करती तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed