फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Asha, Manal and Sukriti won the Haryana State Ranking Table Tennis

हरियाणा राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस में आशा, मनल और सुकृति ने मारी बाजी

Sat, 06 Aug 2022 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Asha, Manal and Sukriti won the Haryana State Ranking Table Tennis
पंचकूला। श्रीमाता मनसा देवी गोधाम में टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय पहली हरियाणा राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शुक्रवार को कई मुकाबले हुए। दूसरे दिन अंडर -17 ग्रुप में नौ लड़कियों के मुकाबले में रोहतक की आशा ने यमुनानगर की कृति को हराया। अंडर -17 ग्रुप एकल में मनल अंतल पंचकूला ने गुरुग्राम की संजना को, ग्रुप 5 में झज्जर की सुकृति गांधी ने कनक राठी रेवाड़ी को हराया। अंडर -17 लड़कों के मुकाबले में ग्रुप 5 में फरीदाबाद के शिवांश अदलखा ने नूंह के नीरज सिंह को हराया। ग्रुप 4 ने गुरुग्राम के दक्षिल जैन ने अंबाला के रिदम गौतम को हराया। वुमन सिंगल्स के मुकाबले में मनल अंतल ने भिवानी की महक गोयल को हराया।
विज्ञापन

अंडर -19 ग्रुप 5 के मुकाबले में दीवा आहूजा फतेहाबाद ने प्रियंका यमुनानगर को हराया। अंडर-19 लड़कियों के मुकाबले में प्रियंका शर्मा रेवाड़ी ने यमुनानगर की अंजलि को हराया। इस चैंपियनशिप में लड़के और लड़कियों के अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 मुकाबले करवाए जाएंगे। इसके अलावा 40 साल से ऊपर आयु वर्ग की महिला और पुुरुष जबकि 50 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग की महिला और पुरुषों के मुकाबले भी करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मयंक गोयल ने बताया कि उपमुख्यमंत्री और हरियाणा टेबल टेनिस फेडरेशन के प्रधान दुष्यंत चौटाला प्रदेश में टेबल टेनिस खेल को बढ़ावा दे रहे हैं। टेबल टेनिस के टूर्नामेंट करवाकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। टेबल टेनिस एसोसिएशन जिला पंचकूला के वरिष्ठ उपप्रधान मयंक गोयल, महासचिव नलिन सोमानी और वित्तसचिव मनमोहन गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश भर से करीब 600 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed