फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ASE of PSPCL arrested for taking 15 lakh bribe

पंचकूला: पीएसपीसीएल का एएसई 15 लाख रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

Fri, 10 Feb 2023 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
ASE of PSPCL arrested for taking 15 lakh bribe
चंडीगढ़। विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर में तैनात पीएसपीसीएल के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता (एएसई) सुखविंदर सिंह मुल्तानी को 15 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जबकि वह 20 लाख रुपये की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर ऑनलाइन ऑडियो वीडियो के साथ शिकायत भेजी थी। विजिलेंस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधी धाराओं के तहत अमृतसर थाने में केस दर्ज किया है। विजिलेंस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ जांच चल रही है पूछताछ में कई और खुलासे होने की उम्मीद है।अमृतसर के पीएसपीसीएल वेरका के स्टोर कीपर शरणजीत सिंह ने उसके खिलाफ दी शिकायत में बताया था कि उक्त अधिकारी पहले कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) टेक्निकल ऑडिट पीएसपीसीएल जालंधर के पद पर तैनात था। उस समय उसने उसके स्टोर के सामान की जांच की थी। इसी स्टाॅक वेरिफिकेशन रिपोर्ट के आधार पर उसे निलंबित कर दिया था। वहीं, इसके बाद आरोपी अधिकारी ने स्टोर इन्वेंट्री की निरीक्षण रिपोर्ट उसके पक्ष में भेजने के लिए 15 लाख रिश्वत के रूप में ले लिए थे। अब उससे नौकरी बहाली के लिए और 20 लाख की मांग कर रहा था। उसने पूरी बातचीत के सबूत विजिलेंस को भेजे थे। विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन शिकायत में लगाए आरोपों की जांच की गई। इसमें सामने आया कि आरोपी को तीन किस्तों में 15 लाख रुपये रिश्वत के दिए गए, जबकि 20 लाख और मांगने का आरोपी पाया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed