फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   As the day fades, darkness descends on Kalka's main market, increasing the risk of accidents.

Panchkula News: दिन ढलते ही कालका के मेन बाजार में छा जाता है अंधेरा, बढ़ा हादसों का खतरा

Mon, 12 Jan 2026 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
As the day fades, darkness descends on Kalka's main market, increasing the risk of accidents.
सरकारी स्कूल से सब्जी मंडी तक सिर्फ एक स्ट्रीट लाइट, दुकानदारों व राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। शहर के मेन बाजार में शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है, जिससे वाहन चालकों, राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी स्कूल से लेकर सब्जी मंडी तक के पूरे मार्ग पर केवल एक ही स्ट्रीट लाइट जल रही है, वह भी मंडी के पास। बाकी जगहों पर लगी स्ट्रीट लाइटें रखरखाव के अभाव में लंबे समय से खराब पड़ी हैं।
शाम ढलते ही पूरा मेन बाजार अंधेरे में तब्दील हो जाता है। इससे न केवल आमजन को आवागमन में दिक्कत होती है, बल्कि हादसों और आपराधिक वारदातों की आशंका भी कई गुना बढ़ जाती है।
विज्ञापन

बिना स्ट्रीट लाइट के कोहरे के मौसम में अंधेरा लोगों की मुसीबत और बढ़ा रहा है। अंधेरे रास्तों में कोहरे का दोहरा असर पड़ रहा है, जिससे दृश्यता बेहद कम हो जाती है। स्ट्रीट लाइट न जलने से यह स्थिति राहगीरों, दुकानदारों और मकान मालिकों के लिए खतरनाक साबित हो रही है। अंधेरे का फायदा उठाकर आपराधिक प्रवृत्ति के लोग घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। वहीं अंधेरे के कारण बदमाशों के चेहरे सीसीटीवी कैमरों में भी साफ नजर नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चालक हो रहे हादसों का शिकार
अंधेरे में सड़क पर मौजूद गड्ढे वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते, जिससे वे दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। कोहरे के कारण यह समस्या अब और गंभीर हो गई है।

कई बार गुहार लगा चुके
खराब लाइटों को ठीक करवाने और नई स्ट्रीट लाइटें लगवाने के लिए व्यापार मंडल कई बार गुहार लगा चुका है। मेन बाजार में खराब पड़ी लाइटों को दुरुस्त किया जाए और जहां लाइट नहीं है, वहां नई लाइटें लगवाई जाएं। - अनिल सूद, प्रधान कालका व्यापार मंडल


उचित व्यवस्था करनी चाहिए
जनहित को देखते हुए प्रशासन को मेन बाजार में स्ट्रीट लाइटों की उचित व्यवस्था करनी चाहिए। यह मार्ग हर समय व्यस्त रहता है और यहां दिन-रात राहगीरों व वाहन चालकों का आवागमन बना रहता है। - सितारचंद वाल्मीकि, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed