फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   As promised, all cases against farmers should be withdrawn: Hooda

वादे के मुताबिक किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं : हुड्डा

Sun, 12 Dec 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
As promised, all cases against farmers should be withdrawn: Hooda
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार अपने वादे के मुताबिक बिना देरी किए आंदोलनकारियों पर दर्ज सभी मुकदमों को वापस ले। मृतक किसानों के परिवारों को उचित आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी दी जाए। किसानों की लंबित एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर जल्द कदम उठाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

बकौल हुड्डा, खेती को लाभदायक व्यवसाय बनाने की दिशा में सरकार को भविष्य में नीतियां बनानी चाहिए ताकि अन्नदाता को फिर से सड़कों पर उतरकर आंदोलन न करना पड़े। बीते एक वर्ष में किसान आंदोलन के दौरान देश के अन्नदाताओं को जो सहना पड़ा, उसकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने एक साल से ज्यादा समय तक चले किसान आंदोलन की जीत पर किसानों को बधाई दी।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने दोहराया कि यह किसानों के लंबे संघर्ष और सत्याग्रह की जीत है। उन्होंने अपने जीवन में कभी इतना लंबा और अनुशासित आंदोलन नहीं देखा। साल भर से ज्यादा समय तक किसानों को सर्दी, गर्मी, बारिश, आंधी, तूफान और मुश्किल परिस्थितियों में दिल्ली बॉर्डर समेत हरियाणा में विभिन्न जगहों पर सड़कों के किनारे दिन-रात बिताने पड़े। लाठियां, आंसू गैस के गोले, ठंडे पानी की बौछारें, लोहे की कीलें झेलनी पड़ी। सत्याग्रह के रास्ते पर डटे किसानों की अंतत: जीत हुई और आज पूरे देश में खुशी का माहौल है। उन्हें इस बात की खुशी है कि किसान अपने-अपने गांव घर की ओर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed