फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   artical 370

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पंचकूला भाजपा ने मनाया जश्न

Tue, 06 Aug 2019 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
artical 370
भाजपा कार्यालय में पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। केंद्र की मोदी सरकार की ओर से सोमवार को भारत के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा गया। यह वह अध्याय है जिसके लिए जनसंघ के संस्थापक एवं भाजपा के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना बलिदान दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने सोमवार को एतिहासिक फैसला लेते हुए जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया। संसद में गृह मंत्री अमित शाह की घोषणा के बाद से ही देश भर में खुशी का माहौल बन गया। देश भर में कार्यकर्ता एक दूसरे को लड्डू बांटने तथा खिलाने लगे।
विज्ञापन

खबर मिलते ही पंचकूला भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर दौड़ गई। जिले भर के भाजपा कार्यकर्ता पंचकूला कार्यालय में एकत्रित होना शुरू हो गए तथा ढोल की थाप पर नाचने लगे। इस खुशी के मौके पर पंचकूला से विधायक एवं हरियाणा सरकार में मुख्य सचेतक ज्ञान चंद गुप्ता भी अपने कदमों को नहीं रोक पाए और कार्यकर्ताओं के साथ पूरे मन से नाचने लगे। कार्यकर्ताओं ने विधायक ज्ञान चंद गुप्ता का लड्डुओं के साथ मुंह मीठा करवाया।
विज्ञापन

विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि अनुच्छेद 370 को समाप्त करना एक ऐतिहासिक निर्णय है। इस अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के लिए हमारे जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया। इस अनुच्छेद को हटाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक बहुत लंबी लड़ाई लड़ी है। 1980 में भाजपा के बनने के पश्चात से लेकर 2019 के लोकसभा चुनाव तक के सभी चुनाव घोषणा पत्रों में इसे हटाने का प्रण लिया जाता रहा है। आज इस अनुच्छेद 370 के हटने के पश्चात जम्मू और कश्मीर में भी देश के अन्य राज्यों के तरह विकास की गति बढ़ेगी। वहां के लोगों के सामाजिक एवं आर्थिक जनजीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आज इस ऐतिहासिक खुशी के अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक शर्मा, महामंत्री हरेंद्र मलिक, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम लाल बंसल के साथ जिला के सभी पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed