फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Art of rural area will be seen in Mart fair

मार्ट मेले में नजर आएगी ग्रामीण अंचल की कला

Fri, 08 Jul 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Art of rural area will be seen in Mart fair
पंचकूला। दो दिवसीय स्वप्न आजीविका मार्ट मेले का आयोजन सेक्टर -5 स्थित परेड ग्राउंड में 23 व 24 जुलाई को किया जाएगा। इसमें प्रदेश के ग्रामीण आंचल से स्वयं सहायता समूहों की 200 महिला कारीगर एवं शिल्पकार भाग लेंगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 23 जुलाई को इस मार्ट मेले का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी उपायुक्त महावीर कौशिक ने वीरवार को मेले की तैयारियों को लेकर लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में दी। उन्होंने बताया कि इस आजीविका मार्ट मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के साथ-साथ हरियाणा के स्वयं सहायता समूहों के स्थानीय हथकरघा एवं शिल्पकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और रोजगार के अवसर सृजित करवाने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि मेले में लगभग 100 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ उनकी बिक्री भी कर सकेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मार्ट मेले में फूड कार्नर, हथकरघा व जैविक फसलों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से हरियाणवी भोजन, हथकरघा और जैविक खेती पदार्थ जैसे मसाले, दालें व अन्य कृषि उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान दोनों दिन हरियाणवी संस्कृति को दर्शाकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। इस मौके पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह, नगराधीश गौरव चौहान, माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास लाठर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed