फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Arrested on charges related to Badauli and Rocky Masjid - Pune

बड़ौली और रॉकी मित्तल पर लगे आरोप झूठे : पूनम

Thu, 16 Jan 2025 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Arrested on charges related to Badauli and Rocky Masjid - Pune
पंचकूला के सेक्टर 5 के एक निजी होटल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और सिंगर रॉकी म
दिल्ली से आई युवती ने दुष्कर्म केस में चश्मदीद होने का किया दावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले में चश्मदीद होने का दावा करने वाली दिल्ली निवासी पूनम बुधवार को पंचकूला पहुंची। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दावा कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहनला बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर लगे आरोप झूठे हैं। आरोप लगाने वाली महिला उसकी सहेली है। कुछ दिन पहले ही उसकी महिला से जान पहचान हुई है। दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के साथ वह भी उस रात कसौली होटल के रूम में थी। उसे बिना जानकारी दिए फर्जी एफआईआर दर्ज कराई गई है। उसकी सहेली ने उस दिन से उससे संपर्क भी नहीं किया है। वह, उसकी सहेली और सहेली का बॉस अमित 7 जुलाई 2023 को कसौली गए थे। इसी होटल में सिंगर रॉकी मित्तल से उनकी मुलाकात हुई। वहां बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली नहीं थे। यह आरोप झूठे हैं। इस दौरान सिर्फ रॉकी मित्तल से ही मुलाकात हुई है।


रुपयों के लिए लगाया आरोप
केस की चश्मदीद गवाह पूनम ने दावा किया कि रॉकी मित्तल से 15 मिनट की मुलाकात के बाद तीनों लोग एक ही रूम में सोने चले गए थे। सुबह जल्दी उठने के बाद वह दिल्ली घर आ गई थी। इसके बाद वह न आरोप लगाने वाली महिला से मिली और न ही उसके बॉस अमित से मिली। 13 दिसंबर 2024 में जब दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ तो उसे जानकारी मिली। इसके बाद आरोप लगाने वाली उसकी सहेली उसके घर आई और पूनम को पैसों का लालच देकर कहने लगी की मेरा साथ दे। पूनम के चश्मदीद गवाह बनने पर उसने आत्महत्या करने की धमकी भी दी। पूनम के अनुसार महिला का बॉस अमित चेयरमैन की टिकट मांग रहा था, इसलिए उसके खिलाफ साजिश की गई है। वहीं एफआईआर दर्ज होने पर पुलिस ने कई बार बयान के लिए पूनम को बुलाया, लेकिन वह नहीं गई। उसने पुलिस से कहा था कि होटल के कमरे में ऐसा कुछ नहीं हुआ है। आरोप लगाने वाली महिला पैसों के लालच में आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed