{"_id":"60f72f918ebc3e6d360f1106","slug":"arrested-for-shooting-friend-in-kalka-got-seven-days-remand-pkl-office-news-pkl4207952114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका में दोस्त पर गोली चलाने वाला गिरफ्तार, मिला सात दिन का रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका में दोस्त पर गोली चलाने वाला गिरफ्तार, मिला सात दिन का रिमांड
विज्ञापन
कालका। सारंगपुर कॉलोनी में गत दिनों पहले अपने दोस्त राजीव पर देसी कट्टे से फायर करने वाले नंदन यादव को डिटेक्टिव स्टाफ ने सब्जी मंडी कालका से गिरफ्तार कर लिया है। नंदन यादव को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 7 दिन के रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि रिमांड के दौरान नंदन से यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि उसके साथ कितने और लोग शामिल हैं। वह देसी कट्टा कहां से लाया था और कितना असलहा उसके पास मौजूद हैं।
क्या था मामला
उल्लेखनीय है कि मामले में घायल राजीव कुमार यादव ने पुलिस को बताया था कि गत शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि आरोपी नंदन सेे शराब न पीने को लेकर बहस और हाथापाई हो गई थी। इसके बाद वह कमरे के अंदर चला गया था और दरवाजा बंद कर लिया तब नंदन ने उसे जान से मारने की नीयत से फायर किया था। गोली उसकी बाजू के आरपार हो गई थी।