{"_id":"68a36cf96191e3c54a028799","slug":"arrested-for-sexually-abusing-an-8-year-old-girl-panchkula-news-c-87-1-pan1009-125944-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आठ साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत पर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आठ साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत पर गिरफ्तार
विज्ञापन
पंचकूला। आठ वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने पुलिस ने 50 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना सोमवार सुबह पंचकूला के एक पार्क में हुई। महिला आठ साल की बेटी को पार्क में छोड़कर कपड़े खरीदने चली गई थी। महिला थाना में तथ्यों के आधार पर पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक पार्क में मौजूद 50 वर्षीय व्यक्ति ने बच्ची से अश्लील हरकतें कीं। इस घटना का एक चश्मदीद मौके पर मौजूद था, जिसने पुलिस को सूचना दी। ईआरवी की टीम मौके पर पहुंचकर आरोपी को एमडीसी क्षेत्र से हिरासत में ले लिया।
बच्ची ने पुलिस व परिजनों के सामने घटनाक्रम को दोहराया। प्रारंभिक जांच में पीड़िता की मां ने मामला दर्ज करने से इंकार किया, लेकिन महिला सुरक्षा और बाल अपराध से संबंधित इस गंभीर मामले को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने स्वतः संज्ञान लिया। महिला थाना मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।