फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Arrangement: Waiting line will end in civil hospital, ultrasound will be done at local level

व्यवस्था : नागरिक अस्पताल में इंतजार की लाइन होगी खत्म, स्थानीय स्तर पर होंगे अल्ट्रासाउंड

Mon, 13 Sep 2021 01:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Arrangement: Waiting line will end in civil hospital, ultrasound will be done at local level
पंचकूला। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कालका, पिंजौर, बरवाला और रायपुररानी के मरीजों को नागरिक अस्पताल में अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही स्थानीय स्तर पर मरीजों को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के आधार पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिले के चार सब डिवीजनों में डॉक्टर से लेकर रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत किया जाएगा। इन अस्पतालों में करीब 20 लाख रुपये की लागत के अल्ट्रासाउंड मशीनें लगाई जाएंगी। इसकी टेंडर प्रक्रिया स्वास्थ्य विभाग से शुरू कर दी है। इसके लिए दो तीन निजी कंपनियां आई हैं, सोमवार को इसका टेंडर खुलेगा। यह जानकारी हरियाणा की स्वास्थ्य महानिदेशक वीना सिंह ने दी।
विज्ञापन

अभी पंचकूला के नागरिक और निजी अस्पतालों पर निर्भर हैं मरीज
कालका, पिंजौर, बरवाला और रायपुरानी के सब डिवीजन अस्पतालों में जांच के बाद मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए पंचकूला के तरफ रुख करना पड़ता है। वर्तमान में इन अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। ऐसे में पंचकूला के सिविल अस्पताल में लोड बढ़ जाता है। यहां अल्ट्रासाउंड के लिए पूरे जिले के मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में यहां के सिविल अस्पतालों में मरीजों की वेटिंग लिस्ट लंबी हो जाती है, इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को छोड़कर बाकी मरीजों को दस से पंद्रह दिनों तक अल्ट्रासाउंड के लिए इंतजार करना पड़ता है। अगर सब डिवीजन अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड की सुविधा मरीजों को मिलनी शुरू हो जाएगी तो पंचकूला सिविल अस्पताल का वर्कलोड कम होगा और यहां के मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए लंबा इतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र, बहादुरगढ़, यमुनानगर और सोनीपत में मिलेगी कैथ लैब की सुविधा
पंचकूला की तर्ज पर प्रदेश के चार जिलों के नागरिक अस्पतालों में मरीजों को कैथ लैब की सुविधा मिलेगी। इसमें कुरुक्षेत्र, बहादुरगढ़, यमुनानगर और सोनीपत के नागरिक अस्पताल शामिल हैं। यह सुविधा मरीजों को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत मिलेगी। लैब स्थापित होने के बाद मरीज ईसीजी से लेकर स्टंट डालने तक की चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसकी टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, इसके टेंडर 20 सितंबर को खुलेंगे। एक कैथ लैब पर करीब पांच से सात करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके अलावा यहां सिटी स्कैन और एमआरआई का लाभ भी मरीज उठा सकेंगे। इसकी टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सिटी स्कैन पर ढाई और एमआरआई पर भी ढाई करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला जिले के सब डिवीजन अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड लगाया जा रहा है। इसकी सुविधा मरीजों को पीपीपी के तहत मिलेगी। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, इसका सोमवार को टेंडर खुलेगा। वहीं प्रदेश के चार नागरिक अस्पतालों में पंचकूला की तर्ज पर कैथ लैब, सिटी स्कैन व एमआरआई पीपीपी के तहत मरीजों को दी जाएगी। इन प्रोजेक्टों पर भी काम शुरू हो चुका है। - वीना सिंह, स्वास्थ्य महानिदेशक हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed