{"_id":"653ac2ccc92229797d0bb2a8","slug":"arpit-shukla-promoted-to-the-post-of-dgp-order-issued-pkl-office-news-c-16-1-pkl1058-271145-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अर्पित शुक्ला डीजीपी के पद पर पदोन्नत, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अर्पित शुक्ला डीजीपी के पद पर पदोन्नत, आदेश जारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अर्पित शुक्ला को डीजीपी के पद पर पदोन्नत किया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से वेतन मैट्रिक्स के लेवल -16 में डीजीपी के पद पर पदोन्नत किया है।
शुक्ला के बैच के सात अन्य साथियों को पहले ही पदोन्नति दी जा चुकी है। हालांकि उन्हें भी उस समय स्पेशल डीजीपी बना दिया गया था, लेकिन कानूनी जटिलताओं के कारण उनकी पदोन्नति के आदेश जारी होने में देरी हुई। शुक्ला को जारी किए पदोन्नति आदेश में कहा गया है कि यह पदोन्नति केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से आईपीएस अधिकारियों की चयन सूची, वरिष्ठता के पुन: निर्धारण, आवंटन के वर्ष के पुन: निर्धारण की समीक्षा के अधीन होगी।
डीजीपी रैंक से संबंधित वास्तविक वित्तीय लाभ चयन सूची की समीक्षा या आवंटन के वर्ष की वरिष्ठता के पुन: निर्धारण के बाद ही प्राप्त होंगे। यह पदोन्नति पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में दायर विभिन्न लंबित रिट याचिकाओं/अदालत आदेशों/अनुपालन रिपोर्टों के अधीन भी होगी। ब्यूरो