फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Arora demanded strict action from the Prime Minister in the Ram Temple donation theft case.

Panchkula News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में अरोड़ा ने प्रधानमंत्री से की सख्त कार्रवाई की मांग

Tue, 20 Oct 2026 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Arora demanded strict action from the Prime Minister in the Ram Temple donation theft case.
चंडीगढ़। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अयोध्या के श्रीराम मंदिर चंदा चोरी मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अरोड़ा ने भाजपा पर श्रद्धालुओं की आस्था से धोखा करने वालों को न बख्शने का आग्रह किया।
विज्ञापन

पंजाब के 1 लाख से ज्यादा राम भक्तों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इन पत्रों में न्याय और जवाबदेही तय करने की अपील की गई है। अरोड़ा ने सोमवार को प्रेसवार्ता में यह बात कही। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका की पूरी जांच पर जोर दिया। जवाबदेही केवल निचले स्तर के कर्मचारियों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। अरोड़ा ने कहा कि चंदे में घोटाला श्रद्धालुओं की आस्था के साथ बहुत बड़ा धोखा है। लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए खुशी से योगदान दिया था।
विज्ञापन



आस्था का सम्मान : अरोड़ा ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था और योगदान का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए। उनके पास राज्य के करीब 22,000 पोलिंग बूथों से पत्र आए हैं। इन पत्रों को प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि राजनीतिक दल लोगों की धार्मिक आस्था को हल्के में नहीं ले सकते। राम भक्तों का विश्वास तोड़ने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिम्मत न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed