फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Army's bravery stories are endless, can be told for 50 years: Boman Irani

सेना की वीरता कहानियां अनंत, 50 सालों तक सुनाई जा सकती हैं : बोमन ईरानी

Sat, 09 Nov 2024 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Army's bravery stories are endless, can be told for 50 years: Boman Irani
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला।
मुझे बेहद सम्मानित दर्शकों के बीच होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। हमें अपनी सेना पर गर्व है। उनकी वीरता कहानियों का बड़ा स्रोत हैं। यह इतनी संख्या में उपलब्ध हैं कि अगले 50 सालों तक सुनाई जा सकती हैं। यह बात मुन्ना भाई एमबीबीएस और थ्री इडियट्स फेम अभिनेता बोमन ईरानी ने कही। उन्होंने आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (आवा) की ओर से आयोजित साहित्यिक उत्सव अभिव्यक्ति-2024 में शिरकत की। इसका शुक्रवार को खेत्रपाल ऑफिसर्स मेस एंड इंस्टीट्यूट मुख्यालय पश्चिमी कमान चंडीमंदिर सैन्य स्टेशन में शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर फिल्म अभिनेत्री पूजा बत्रा ने भी विशेष ताैर पर शिरकत की।
औपचारिक उद्घाटन आवा अध्यक्ष सुनीता द्विवेदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष आवा शुचि कटियार और पूर्व मुख्य सेनाध्यक्ष वीपी मलिक की पत्नी रंजना मलिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अन्वेषण, अभिव्यक्ति और अनुभव थीम पर आयोजित महोत्सव के पहले दिन सेना के साहित्यिक रत्नों से जुड़ी ज्ञानवर्धक पैनल चर्चाएं हुईं। आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीता द्विवेदी ने बताया कि ये कार्यक्रम न केवल प्रशंसित लेखकों, कहानीकारों, पत्रकारों, मशहूर हस्तियों, प्रभावशाली लोगों और पढ़ने के शौकीनों को एक छत के नीचे लाता है बल्कि ट्राइसिटी निवासियों को इस जीवंत उत्सव में पूरी तरह से शामिल होने का एक उत्कृष्ट अवसर भी प्रदान करता है।
विज्ञापन

बोमन ईरानी और पूजा बत्रा ने देखी प्रदर्शनी
इस अवसर पर बोमन ईरानी और पूजा बत्रा ने प्रदर्शनी में लगे हथियार व तोप की प्रदर्शनी देखी। प्रदर्शनी में शामिल स्कूली बच्चों का भी उन्होंने खूब मनोरंजन किया। साथ में सैनिक व उनके परिवारों के साथ सेल्फी भी ली। बच्चे अपने साथ बॉलीवुड सितारे को देखकर काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जश्न और सेना के जीवन साथियों के योगदान विषय पर चर्चा
नित्या शुक्ला की ओर से संचालित पैनलिस्ट अनुजा चौहान, अदिति माथुर कुमार और मीनू त्रिपाठी ने टाइमलेस वॉयस महिला लेखकों का जश्न और सेना के जीवन साथियों के योगदान विषय पर शानदार चर्चा की। प्राची जोशी जौहर के साथ बातचीत में अमीश त्रिपाठी ने पौराणिक आधुनिकता भारतीय किंवदंतियों की पुनर्कल्पना पर प्रकाश डाला। कर्नल अवनीश शर्मा के साथ बातचीत में नीलम कुलकर्णी ने भारत का सभ्यतागत इतिहास एक शानदार मोजेक विषय पर चर्चा करते हुए भारतीय सभ्यता और संस्कृति के अनछुए आयामों को छुआ।
10 नवंबर को होगा समापन, कई हस्तियां होंगी शामिल
तीन दिवसीय साहित्यिक उत्सव आवा अभिव्यक्ति साहित्य महोत्सव का समापन 10 नवंबर को होगा, जिसमें कई प्रसिद्ध हस्तियां भाग लेंगी। मशहूर हस्तियां, लेखक, कहानीकार, कवि, कलाकार और बुद्धिजीवी जो इस जीवंत माहौल में अपना योगदान देंगे। कार्यक्रम सभी के लिए खुला है, जो समुदाय को पुस्तकों और विचारों की दुनिया में डूबने के लिए आमंत्रित करता है।

कई पुस्तकों का हुआ विमोचन
अभिव्यक्ति-2024 के पहले दिन कई पुस्तकों का विमोचन भी हुआ। इसमें मीनू त्रिपाठी की आलेख, सोनी सांगवान द्वारा संपादित पुस्तक अभया, जिसमें 27 भारतीय महिलाओं के जीवन को दर्शाया गया है, जिन्होंने जीवन में बदलाव लाया है। शिखा अखिलेश सक्सेना की कारगिल योद्धा। अध्यक्ष आवा ने दो आवा अचीवर्स को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed