फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Army officer cheated of Rs 14 lakh by giving him a task on Telegram

Panchkula News: सैन्य अधिकारी को टेलीग्राम पर टास्क देकर 14 लाख रुपये ठगे

Sun, 17 Dec 2023 01:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Army officer cheated of Rs 14 lakh by giving him a task on Telegram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सैन्य अधिकारी को टेलीग्राम पर टास्क और यू-ट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करने का झांसा देकर 14 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सैन्य अधिकारी की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, चंडीमंदिर कैंट निवासी रोहिताश मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वेे 2021 से चंडीमंदिर छावनी में तैनात हैं। 15 सितंबर को उनके व्हाट्स एप पर एक नंबर से मैसेज आया कि आप वर्क फ्रोम होम से घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। सैन्य अधिकारी ने कंपनी के बारे पूछा तो उन्होंने बताया कि वे ब्रैंडकॉन डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड से हैं। इसके बाद उनके द्वारा भेजे टास्क के अनुसार चार यू-ट्यूब चैनल सब्सक्राइब किए। उनके अकाउंट में 200 रुपये आ गए।
उसके बाद उनको टेलीग्राम के ग्रुप में एड कर यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करवाए गए। इसके बदले हर चैनल को सब्सक्राइब करने पर 50 रुपये प्रति चैनल के हिसाब से धनराशी खाते में आने लगी। इसके बाद उन्हें एक ऑनलाइन ट्रेडिंग एप्लिकेशन में आईडी बनाने के लिए आमंत्रित किया गया। इसमें सारी रकम ऑनलाइन ट्रेडिंग एप्लिकेशन में दिखाई जाने लगी। शिकायतकर्ता को लगा कि उनकी सारी रकम सेफ है। शिकायतकर्ता को ट्रेडिंग एप्लिकेशन के माध्यम से भी 5000 रुपये जमा करवाने पर 7800 रुपये प्राप्त हुए। इसके बाद उन्हें आरोपियों पर भरोसा हो गया। उसके बाद चार चरणों में उन्हें टास्क पूरा करने के लिए कहा गया। शिकायतकर्ता ने कुल 1415375 रुपये जमा करवा दिए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता को टेलीग्राम के माध्यम से सूचित किया कि गया उन्होंने 27,77,847 रुपये जीते हैं। आरोपियों ने पैसे प्राप्त करने के लिए उन्हें उनकी कंपनी के एकाउंट में 4,83,104 रुपये जमा करवाने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने पैसे जमा नहीं करवाए। इसे बाद उनको शक हुआ कि उनके साथ धाेखाधड़ी हो रही है। जब शिकायतकर्ता ने उनको पैसे देने से मना कर दिया तो उन्होंने कई सारी ऑनलाइन लोन देने वाली एप्लिकेशन भी भेजी। इस प्रकार आरोपियों ने कुल 14,15,375 रुपये की ठगी की। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed