फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Armed criminals who came in two cars attacked the youth with an axe 12 times and also looted Rs 2 lakh

Panchkula News: दो कारों में आए हथियारबंद बदमाशों ने गंडासी से युवक पर किए 12 वार, दो लाख रुपये भी लूटे

Thu, 03 Apr 2025 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Armed criminals who came in two cars attacked the youth with an axe 12 times and also looted Rs 2 lakh
गंडासी मारकर तोड़े गए कार के शीश।
रायपुररानी में घर से रात नौ बजे सीमेंट फैक्टरी जा रहे मालिक पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

रायपुररानी थाना पुलिस ने दर्ज किया केस, युवक की हालत गंभीर
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। रायपुररानी के गांव मानकटाबरा गांव में स्थित श्मशानघाट के नजदीक मंगलवार को देर रात दो कारों में आए हथियारबंद बदमाशों ने एक सीमेंट फैक्टरी के मालिक पर गंडासी से हमला कर दिया। यही नहीं उनसे दो लाख रुपये भी लूट लिए। बदमाशों ने युवक पर ताबड़ताेड़ 12 वार किए हैं। जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित को सेक्टर छह के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मानकटाबरा निवासी मनीष वालिया की शिकायत पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
मानकटाबरा निवासी मनीष वालिया मंगलवार को रात करीब नौ बजे घर से पास ही स्थित अपनी सीमेंट की फैक्टरी जा रहे थे। जैसे ही वह मानकटाबरा के श्मशानघाट के पास पहुंचे तो उनकी कार को स्विफ्ट और ऑल्टो कार में आए करीब पांच बदमाशों ने घेर लिया। कार से उतरे एक बदमाश ने गंडासी से उनकी कार के सभी शीशे तोड़ दिए। इससे घबराए मनीष वालिया ने बचने के लिए भागने का प्रयास किया तो एक अन्य बदमाश ने आकर उनके सिर पर पिस्टल लगा दी। इसके बाद वह रुक गए तो सभी बदमाश उन पर टूट पड़े। इस दौरान गंडासी लिए एक बदमाश ने ताबड़तोड़ उन पर करीब 12 वार कर दिए। इससे उनके हाथ और पैर में 12 जगह गहरे जख्म हो गए। बेसुध हालत में खून से लथपथ वह गिर गए तो बदमाशों ने उनकी जेब में रखे दो लाख रुपये लूट लिए। भागते हुए बदमाशों ने मनीष वालिया को कहा कि अगर पुलिस में शिकायत दी तो वह उसे जान से मार देंगे। गंभीर घायल मनीष वालिया ने किसी तरह अपने रिश्तेदारों को फोन किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे उनके जीजा रिषभ वालिया ने तुरंत पंचकूला सेक्टर-छह सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर मनीष वालिया के इलाज में जुटे हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल मनीष ने बताया कि वह आरोपियों को पहचानते हैं। उनके मुताबिक हमलावरों में गोल्डी, वीरपाल, सिंगला, मन्नू और अभिषेक शामिल हैं।
विज्ञापन


आरोपी पहले से हैं खतरनाक अपराधी
मनीष वालिया ने आरोप लगाया कि आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने हल्की धाराओं में केस दर्ज किया है। अस्पताल में आने के बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी थी। सूचना के बाद मौके पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-19, 26 सहित रायपुररानी थाने की टीम पहुंची थी। इस मामले में उनके जीजा ने डीसीपी से भी शिकायत की है। उनका आरोप है कि पुलिस हमलावरों को बचाने का प्रयास कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमले में कुछ ऐसे युवक शामिल हैं जो चुनाव के दौरान पूर्व विधायक के प्रचार के काफिले में शामिल थे। उस दौरान विधायक के काफिले पर फायरिंग का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट ----
मनीष वालिया का बयान दर्ज कर लिया है। उनसे दो लाख रुपये की लूट हुई है। पुलिस जांच कर रही है। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
-सोमवीर ढाका, थाना प्रभारी, रायपुररानी

गंडासी मारकर तोड़े गए कार के शीश।

गंडासी मारकर तोड़े गए कार के शीश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed