फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Arjas Steel Pvt Ltd announces investment of Rs 350 crore in Punjab

Panchkula News: अरजस स्टील प्राइवेट लिमिटेड ने की पंजाब में 350 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा

Wed, 15 Oct 2025 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Arjas Steel Pvt Ltd announces investment of Rs 350 crore in Punjab
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा की मौजूदगी में प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 के तहत बेंगलुरु में एक प्रभावशाली रोड शो आयोजित किया। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि स्पेशलिटी स्टील और अलॉय उद्योग की अग्रणी कंपनी अरजस स्टील प्राइवेट लिमिटेड ने लगभग 350 करोड़ रुपये के निवेश के साथ पंजाब में अपने संचालन के विस्तार की योजना की घोषणा की है। इसके साथ ही एरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र की नुमाइंदगी करने वाली कंपनी हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमटिड (एचएएल) के साथ विक्रेता और सप्लायर समर्थकी पहलकदमियां, खासकर इंजीनियरिंग क्षेत्र में एमएसएमई यूनिटों को शामिल करके क्षेत्र में रक्षा और एरोसपेस ईकोसिस्टम को मजबूत करने के मौकों के बारे आपसी चर्चा की गई।

अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियों के साथ बैठकें की गईं और इसके बाद पंजाब सत्र का आयोजन किया गया। कंपनियों के साथ बैठकों के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सेमीकंडक्टर और एआई क्षेत्र की अग्रणी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी इंटेल के साथ बैठक की। बैठक के दौरान कंपनी ने इस क्षेत्र में अपनी आवश्यकताओं पर चर्चा की। अरोड़ा ने कहा कि अतिथि सत्कार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रॉयल ऑर्किड होटल्स लिमिटेड राज्य में नए हेरिटेज होटलों और पर्यटन से संबंधित परियोजनाओं का अध्ययन करेगी। आईटी सेक्टर की प्रतिनिधि कंपनी सोनेट सॉफ्टवेयर लिमिटेड ने पंजाब में डिजिटल परिवर्तन, क्लाउड, डेटा एनालिटिक्स और एआई-आधारित सेवाओं की संभावनाओं पर चर्चा की। एयरोस्पेस और रक्षा तकनीक की अग्रणी कंपनी आइडिया फोर्ज के साथ उन्नत यूएवी और एकीकृत एरियल निगरानी प्रणालियों पर भी चर्चा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed