फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Argument in Sector-11 bar, young man shot in the leg of his friend, bouncer was also injured in the attack

सेक्टर-11 बार में कहासुनी, युवक ने अपने जानकार के पैर में मारी गोली, हमले में बाउंसर भी घायल

Mon, 04 Jul 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Argument in Sector-11 bar, young man shot in the leg of his friend, bouncer was also injured in the attack
पंचकूला। सेक्टर-11 स्थित कोको लाउंज बार में आपसी कहासुनी के बाद एक युवक ने कैफे के बाहर ताबड़तोड़ तीन फायर कर दिए। इस दौरान एक गोली हमलावर के जानकार के पैर में लगी, जिससे वह नाराज था। इसके बाद बाउंसरों ने जान बचाने के लिए आरोपी से पिस्टल छीन ली। इस छीना झपटी में एक बाउंसर भी घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल बाउंसर को देखकर, आरोपी और घायल युवक मौके से फरार हो गए। बाउंसर का उपचार सेक्टर-32 चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। सूचना पाकर सेक्टर-5 पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने मौके से दो खोल बरामद किए हैं। लाउंज बार में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बाउंसर नरेश शर्मा की शिकायत पर मोहित के खिलाफ आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बाउंसर नरेश शर्मा ने बताया कि शनिवार की रात सेक्टर-11 स्थित लाउंज बार में पार्टी चल रही थी। पार्टी देर रात तक चलती रही। वह बार में बाउंसर के तौर पर कार्य करता है। शनिवार की रात को वह ड्यूटी पर मौजूद था। सुबह करीब सवा चार बजे वह एंट्री काउंटर पर तैनात था। उस दौरान लुधियाना निवासी मोहित कैफे से बड़बड़ाते बाहर निकला। इसके बाद वह गाड़ी के पास से वापस मुड़कर आया और पिस्टल निकालकर अपने जानकार को जान से मारने की नियत से सीधी गोली चला दी। यदि हमलावर का जानकार अपना बचाव नहीं करता तो गोली उसके शरीर के ऊपरी हिस्से में लगती और वह मर सकता था, लेकिन गोली युवक की टांग में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद फायर करने वाला युवक बाउंसर की तरफ फायर करते कैफे में घुसने लगा। बाउंसर ने झुककर अपनी जान बचाई और साथी बाउंसरों की मदद से हमलावर को काबू करके उससे पिस्टल छीन ली। पिस्टल शिकायतकर्ता के साथी कबीर के पास है। उस दौरान हाथापाई में शिकायतकर्ता के बाएं हाथ में चोट लग गई। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। जिस युवक को गोली लगी थी वह भी वहां से भाग निकला। घायल युवक मोहित के साथ अक्सर कैफे में आता जाता रहता है। घायल बाउंसर को सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। उसके हाथ से काफी खून बह रहा था। डॉक्टर ने घायल की गंभीर हालत को देखकर सेक्टर-32 जीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने हमलावर ने तीन गोलियां चलाई थीं।
देर रात तक पार्टी चलाने पर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस को सुबह करीब साढ़े चार बजे कोको कैफे में लड़ाई की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस कर्मी कैफे में पहुंचे। वहां पर सिक्योरिटी गार्ड मिला उसने पुलिस को बताया कि कैफे के बाहर लड़ाई झगड़ा हुआ था। कैफे का संचालन विनय कुमार करता है। कैफे चलाने का समय सरकार द्वारा रात 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। मौके पर पुलिस ने आबकारी विभाग के निरीक्षक को भी बुलाया। संचालक ने निर्धारित समय के बाद कैफे को चलाकर सरकार के आदेशों का उल्लंघन किया है। पुलिस ने संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

तय समय के बाद भी शहर में खुलते हैं लाउंज बार
शहर में कई लाउंज बार ऐसे हैं जो तय समय के बाद भी देर रात चलते रहते हैं। नियमों को ताक पर रखकर चलने वाले बारों पर नकेल कसने वाला कोई नहीं है। चंडीगढ़ में पार्टी खत्म होने के बाद पंचकूला के कई लाउंज बार में देर रात पार्टी शुरू होती है, जो सुबह तक चलती है। जिसका ताजा उदाहरण है सेक्टर 20 में अभी हाल ही में कुछ दिन पहले एक बार में रात से लेकर सुबह तक पार्टी चली। अल सुबह युवक और युवतियां सड़कों पर खड़े थे, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया था और मौके पर पुलिस को भी बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed