{"_id":"683dd750307a6789b5015c34","slug":"archer-preneet-kaur-will-represent-india-in-china-panchkula-news-c-284-1-ptl1001-8285-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चीन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी तीरंदाज परनीत कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चीन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी तीरंदाज परनीत कौर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी की तीरंदाज परनीत कौर ने सोनीपत में वर्ल्ड गेम्स 2025 के ट्रायल के दौरान पहला स्थान हासिल करके चीन के चेंगदू शहर में सात अगस्त से 17 अगस्त 2025 तक होने वाले खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से भारत के लिए कोटा स्थान भी हासिल किया है।
पीयू की डायरेक्टर खेल डॉ. गुरदीप कौर रंधावा ने बताया कि यूनिवर्सिटी की तीरंदाज पूजा ने इटली के रोम में आयोजित यूरोपियन पैरा तीरंदाजी वर्ल्ड रैंकिंग टूर्नामेंट में तीन पदक जीते हैं। उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर कांस्य पदक, महिला डबल टीम में कांस्य पदक और मिश्रित टीम में रजत पदक जीता है। वीसी डॉ. जगदीप सिंह ने दोनों खिलाड़ियों और उनके कोच सुरिंदर सिंह रंधावा को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में बेहतर शैक्षणिक माहौल के साथ-साथ खेल संस्कृति को बढ़ावा देने वाला माहौल बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में यूनिवर्सिटी की उपलब्धियों का यह सिलसिला और आगे बढ़ाया जा सके।