फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Apply online for Haj pilgrimage by April 22

हज यात्रा के लिए 22 अप्रैल तक करें ऑनलाइन आवेदन

Wed, 13 Apr 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Apply online for Haj pilgrimage by April 22
चंडीगढ़। अखिल भारतीय हज कमेटी मुंबई ने वर्ष-2022 में हज यात्रा करने के इच्छुक नए हज यात्रियों से 22 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 65 वर्ष से अधिक आयु के सभी हज आवेदक 30 अप्रैल 2022 तक अपात्र हो जाएंगे। उनके साथ हज पर जाने वाली महिला तीर्थ यात्रियों की सीट भी रद्द कर दी जाएगी। 22 अप्रैल या इससे पहले जारी किया गया पासपोर्ट 31 दिसंबर 2022 तक वैध होना चाहिए।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य हज कमेटी के कार्यकारी अधिकारी सुभानद्वीन भट्टी ने कहा कि आवेदक को सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय से अनुमोदित कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण-पत्र प्राप्त होना चाहिए। निर्धारित दस्तावेजों के साथ आवेदन अखिल भारतीय हज कमेटी की वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in पर किए जा सकते हैं। आवेदक ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अखिल भारतीय हज कमेटी के दिशा निर्देशों को सावधानी पूर्वक पढ़ने के बाद ही अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा आरंभ करने के स्थल का चुनाव करें। एक बार चुने विकल्पों को बाद में बदलने की अनुमति नहीं होगी। यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था हवाई किराये पर निर्भर होगी। आवेदन में कोई कठिनाई या असुविधा महसूस करने पर हरियाणा हज कमेटी के फोन नंबर 0172-2741438 या अखिल भारतीय हज कमेटी के फोन नंबर 022-22107070 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed