फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Application process will start next week for admission in Government Polytechnic Institute

Panchkula News: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले के लिए अगले सप्ताह शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Fri, 26 May 2023 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Application process will start next week for admission in Government Polytechnic Institute
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। सेक्टर-26 स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले का छात्रों के पास सुनहरा मौका है। इसमें विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। इसमें विद्यार्थियों को सौ फीसदी प्लेसमेंट मिलती है। इसलिए इसके लिए जून के पहले सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर दाखिला मिलेगा। सीबीएसई व हरियाणा शिक्षा बोर्ड का 10वीं और 12वीं का परिणाम आने के बाद अभिभावक विद्यार्थियों के कॅरिअर को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य दलजीत सिंह का कहना है कि बहुतकनीकी विद्यार्थियों के लिए कैंपस में प्लेसमेंट के अवसर दिए जाते हैं। इसमें हमारे छात्रों का चयन सौ फीसदी है। इसमें विद्यार्थियों को गुरुग्राम, दिल्ली सहित देश के विभिन्न जगह पर नौकरी करने के अवसर मिलते हैं। देश व विदेश की नामी तकनीकी कंपनियां संस्थान में आकर विद्यार्थियों का साक्षात्कार लेती हैं। कोर्स के लिए लड़कों के लिए प्रति सेमेस्टर 4600 रुपये और लड़कियों के लिए 3100 रुपये फीस निर्धारित की गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट पर hstes.org.in किया जा सकता है।
विज्ञापन


विभिन्न कोर्स में मौजूद सीटें
डिप्लोमा कोर्स सीटें
1. आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप 60
2. कंप्यूटर इंजीनियरिंग 60
3. मैकेनिकल इंजीनियरिंग 60
4. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 60
5. मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी 60
6. डिप्लोमा फार्मेसी 60

विद्यार्थियों की सौ फीसदी जॉब प्लेसमेंट हो रही है। विद्यार्थियों को बेहतरीन तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है। समय की चुनौतियों को देखते हुए उन्हें तैयारी करवाई जाती
विज्ञापन
विज्ञापन

दलबीर सिंह, प्रिंसिपल, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, सेक्टर-26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed