फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Application for admission in class VI in PM Shri Jawahar Navodaya Vidyalaya Mauli begins

Panchkula News: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मौली में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

Wed, 09 Jul 2025 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Application for admission in class VI in PM Shri Jawahar Navodaya Vidyalaya Mauli begins
रायपुररानी। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मौली में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रूपचंद ने बताया कि विद्यार्थी 29 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जो छात्र वर्तमान में सरकारी या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में पांचवीं कक्षा में पढ़ रहे हैं और जिनकी जन्मतिथि 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच है, वे इस परीक्षा के लिए पात्र हैं। साथ ही आवेदनकर्ता का पंचकूला का निवासी होना आवश्यक है।ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की जा सकती है। यह पूरी प्रक्रिया निशुल्क है। प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को जिला पंचकूला के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभिभावक नवोदय विद्यालय की वेबसाइट www.cbseitms.rcil.gov.in/nvs के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें ताकि बच्चे इस प्रतिष्ठित विद्यालय में प्रवेश पाने का अवसर प्राप्त कर सकें। साथ ही किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए आवेदन भरते समय दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed