{"_id":"6a91e2250a59afb3af0d9787","slug":"apple-market-on-alert-after-two-dengue-cases-were-found-panchkula-news-c-87-1-pk11015-140583-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डेंगू के दो केस मिलते ही एप्पल मंडी में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डेंगू के दो केस मिलते ही एप्पल मंडी में अलर्ट
विज्ञापन
सूरजपुर की एप्पल मंडी में कई जगह मिला डेंगू मच्छर का लारवा
जिले में 3500 से ज्यादा घरों को नोटिस; स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जिले में डेंगू के दो पॉजिटिव केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रोकथाम और जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। पिंजौर ब्लॉक के सूरजपुर स्थित एप्पल मंडी में सिविल अस्पताल की जांच के दौरान दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद मलेरिया विंग ने मंडी और आसपास के इलाकों में विशेष अभियान शुरू कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को जांच के दौरान कई जगह डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लारवा भी मिला है। इसके चलते संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
गोदामों और झुग्गियों में मिल रहा लारवा
स्वास्थ्य विभाग के ब्रीडर चेकरों ने सूरजपुर एप्पल मंडी में जांच के दौरान कई स्थानों पर लारवा मिलने की पुष्टि की। मंडी के गोदामों और झुग्गियों में खुले कंटेनरों में पानी जमा होने से मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ रहा है। यहां दो से अधिक बार लारवा मिलने की बात सामने आई है। विभाग की टीमें लोगों को पानी जमा न होने देने और डेंगू से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक कर रही हैं। हिमाचल, पंजाब और हरियाणा से मंडी में आने वाले किसानों और मजदूरों को भी डेंगू से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं।
3500 से ज्यादा घरों को नोटिस
मलेरिया इंस्पेक्टर जसबीर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर डेंगू और मलेरिया से बचाव की जानकारी दे रही हैं। सूरजपुर, पिंजौर, कालका और पंचकूला शहर के संवेदनशील इलाकों में अब तक 3500 से अधिक घरों को लारवा मिलने पर नोटिस जारी किए जा चुके हैं। टीम लोगों को कूलर, गमले, फ्रिज की ट्रे, टायर और अन्य पानी के कंटेनरों में पानी जमा नहीं होने देने की सलाह दे रही है। हर सप्ताह कूलर खाली कर सुखाने, पूरी बाजू के कपड़े पहनने, मच्छरदानी और मच्छर भगाने वाले रिपेलेंट का इस्तेमाल करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
रोजाना 20 से ज्यादा संदिग्ध मरीजों की जांच
सिविल अस्पताल और कालका के खंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डेंगू की जांच की सुविधा उपलब्ध है। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में रोजाना 20 से अधिक संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज बुखार, सिर या बदन दर्द और आंखों के पीछे दर्द होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। खुद से दवा लेने से बचने की सलाह दी गई है।
डेंगू के प्रमुख लक्षण
तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, जी मिचलाना और शरीर पर लाल निशान डेंगू के प्रमुख लक्षण हैं। इनमें से कोई लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान
कूलर, गमले, टायर और पानी के अन्य कंटेनरों में पानी जमा न होने दें।
हर सप्ताह कूलर खाली कर उसे अच्छी तरह सुखाएं।
पूरी बाजू के कपड़े पहनें और मच्छरदानी या रिपेलेंट का इस्तेमाल करें।
घर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई रखें।
बुखार होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।
विज्ञापन
जिले में 3500 से ज्यादा घरों को नोटिस